ताज़ा खबर
OtherPoliticsराज्य

योगी के मंत्री धर्मपाल बोले- गोबर में होता है लक्ष्मी का वास

Share

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने गौवंश संरक्षण की समीक्षा बैठक में दिया बयान

डिजिटल न्यूज डेस्क, मेरठ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने मेरठ में गौवंश संरक्षण को लेकर हुई समीक्षा बैठक में कहा कि देसी गाय का दूध अमृत है। उन्होंने कहा कि देसी गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास होता है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को गाय के गोबर से खाद बनाने की दिशा में कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) से समझौता करने का सुझाव दिया।

उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि कोई भी निराश्रित गौवंश 31 दिसंबर 2023 के बाद सड़कों व खेतों में दिखाई न दे।

प्रभारी मंत्री ने किसानों को आय बढ़ाने के लिए मुर्गी पालन, बकरी पालन, सुअर पालन और मत्स्य पालन के लिए प्रेरित करने के भी निर्देश दिए हैं।

एक प्रेस बयान के अनुसार, मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को कहा है कि इस महीने के अंत तक कोई भी आवारा गाय सड़कों पर न दिखे। राज्य सरकार ने पहले कहा था कि वह अपने मालिकों द्वारा छोड़ी गई गायों को समायोजित करने के लिए जिलों में आश्रय स्थल विकसित कर रही है।


Share

Related posts

जियो ने स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए एयरटेल के साथ किया समझौता

samacharprahari

रेल सुरक्षा बल ने पकड़ा चोर

Prem Chand

भाजपा राज में घोटालों से बढ़ा विदेशों में ‘कालाधन’ : अखिलेश

samacharprahari

बाबरी विध्वंस मामले में लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में पेश हुए पूर्व सीएम कल्याण सिंह

Prem Chand

नया निवेश नहीं मिला, तो अगले दो साल में बैंकों की पूंजी घटेगी : मूडीज

samacharprahari

ड्यूटी के दौरान रेलवे वर्कशॉप में इलेक्ट्रिशियन की मौत

samacharprahari