ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबर

एनआईए ने साकिब नाचन को हिरासत में लिया

Share

-मुंबई ब्लास्ट में काट चुका है सजा

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने साकिब नाचन को हिरासत में लिया है। साकिब नाचन मुंबई में 2002-03 के सीरियल ट्रेन धमाके और मुंबई ब्लास्ट का प्रमुख आरोपी है। इस मामले में साकिब सजा भी काट चुका है। शनिवार को एनआईए ने साकिब के साथ ही कई अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। मुंबई ब्लास्ट का आरोपी साकिब नाचन सजा काटकर 2017 में जेल से रिहा हुआ था।

सूत्रों के मुताबिक, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार सुबह देशभर में 44 जगहों पर छापेमारी की। एजेंसी ने महाराष्ट्र में ठाणे, पुणे और मीरा भायंदर के कई ठिकानों के साथ ही कर्नाटक में छापेमारी की है। आईएसआईएस आतंकी साजिश मामले में एनआईए की छापमेारी 41 लोकेशन सिर्फ ठाणे जिले में ही हुई है, जबकि 2 लोकेशन पुणे की है और एक लोकेशन कर्नाटक की है।

शनिवार को जिन 15 लोगों को पूछताछ और जांच पड़ताल के लिए हिरासत में लिया गया है, उनके नाम शाकिब नाचन हासिब मुल्ला, मुसाब मुल्ला, रेहान सुसे, फरहान सूसे, फिरोज कुवार, आदिल खोत, मुखलिस नाचन, सैफ आतिक नाचन, याह्या खोत, राफिल नाचन, राझिल नाचन, शकूब दिवकर, कासीफ बेलारे और मुंजिर केपी बताए गए हैं।

एनआईए ने इसी साल जून में कथित आईएसआईएस मॉड्यूल को लेकर केस दर्ज किया था और जुलाई में मुंबई से ताबिश नसेर सिद्दीकी, पुणे से जुबैर नूर मोहम्मद शेख उर्फ अबू नौसैबा, ठाणे से शरजील शेख और जुल्फिकार अली और पुणे से डॉ. अदनाम सरकार को गिरफ्तार किया गया था।

 


Share

Related posts

डिजिटल सुधार या खेती पर असर? महाराष्ट्र में जमीन के NA रूपांतरण की नई व्यवस्था लागू

samacharprahari

अखिलेश का दावा, बीजेपी सरकार प्रदेश में सभी मोर्चों पर नाकाम

Prem Chand

आईएमए घोटालाः 28 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर

Prem Chand

नवजातों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बेंगलुरु से सात गिरफ्तार

samacharprahari

देशमुख मामले में सीबीआई प्रमुख ‘संभावित आरोपी’ हैं: राज्य सरकार

samacharprahari

एनआईए ने निलंबित आईएएस से सोना तस्करी में फिर से की पूछताछ

samacharprahari