ताज़ा खबर
Other

योगी के मंत्री पर लगाया था पैसे लेने का आरोप, अब आरोपियों की मददगार जैनब फातिमा का मकान कुर्क

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की मददगार रही जैनब फातिमा के सल्लाहपुर स्थित तीन मंजिला मकान को धूमनगंज पुलिस ने रविवार को कुर्क कर लिया। एसीपी वरुण कुमार के नेतृत्व में करीब 3 घंटे तक कुर्की की कार्रवाई चली। प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश कुमार मौर्य ने मुनादी करा कर आसपास के लोगों को कुर्की की कार्रवाई से अवगत करवाया। जैनब ने योगी के मंत्री पर पैसे लेने का आरोप लगाया था।
उमेश पाल हत्याकांड के साथ ही पुलिस ने पूरामुफ़्ती थाने में वक्फ की जमीन कब्जाने और बेचने के मामले में भी जैनब फातिमा को आरोपी बनाया है। इस मामले में भी पुलिस जैनब फातिमा को खोज रही है। हालांकि कुर्की की कार्यवाही सिर्फ उमेश पाल हत्याकांड मामले में हुई है।
बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी 5 लाख के इनामी शार्प शूटर, बमबाज गुड्डू मुस्लिम का कसारी मसारी में स्थित बहुमंजिला मकान और शार्प शूटर साबिर के मारियाडीह के मकान को भी धूमनगंज पुलिस ने शनिवार को कुर्क किया था।
24 फरवरी की शाम को सुलेमसराय में हुए उमेशपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके छोटे भाई असरफ की 15 अप्रैल को हत्या हो चुकी है। अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा करीब नौ महीने से फरार चल रही है। एसआईटी की जांच में जैनब फातिमा को भी मुख्य आरोपीयों की मददगार के रूप में चिह्नित किया गया था।


Share

Related posts

जाति देखकर दिए गए नंबर! जेएनयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट पर विवाद

Amit Kumar

मुंबई में 3.5 करोड़ रुपये के हीरे चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Vinay

शिंदे-फडणवीस सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव मंजूर किया

samacharprahari

तेजस की डिलीवरी लेट, सुरक्षा पर खतरा ग्रेट

samacharprahari

पीएसीएल के 12.7 लाख से अधिक निवेशकों को पैसा मिला: सेबी

samacharprahari

घुसपैठ की कोशिश नाकाम, कैप्टन समेत 4 जवान शहीद, 3 आतंकवादी भी ढेर

Prem Chand