ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरमूवीराज्य

100 करोड़ का पोंजी स्कीम घोटाला: एक्टर प्रकाश राज को ED का समन

Share

जांच एजेंसी ने 10 दिनों में पेश होने को कहा

डिजिटल न्यूज डेस्क, चेन्नई।  फिल्म एक्‍टर प्रकाश राज को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए समन जारी कर दिया है।  उन्‍हें चेन्नई में अगले 10 दिनों के भीतर ED के समक्ष पेश होने को कहा गया है। यह मामला प्रणव ज्वैलर्स मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  https://samacharprahari.com/news/category/10633

इस पोंजी स्कीम घोटाले मामले में ईडी ने तमिलनाडु के त्रिची के मशहूर प्रणव ज्वेलर्स के यहां छापा मारा था, जबकि प्रणव ज्वेलर्स का एंड्रोसेमेंट प्रकाश राज करते हैं। छापेमारी के बाद जांच एजेंसी ने उन्‍हें नोटिस जारी किया है।

इसे भी पढ़ें: https://samacharprahari.com/news/category/10639/

सूत्रों के अनुसार, यह कदम ईडी द्वारा 20 नवंबर को ईडी की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ली गई तलाशी लेने के बाद उठाया गया है। कुछ आरोपी व्यक्तियों द्वारा चलाई गई पोंजी योजना के मामले में प्रणव ज्वैलर्स का नाम सामने आया था। यहां तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, 23.70 लाख रुपये नकद और आभूषण जब्त किए गए। सूत्रों

गोल्ड स्कीम से 100 करोड़ रुपए ठिकाने लगाए
सूत्रों ने बताया कि ईडी ने त्रिची की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज की गई प्रथम सूचना रिपोर्ट पर जांच शुरू की थी। प्रणव ज्वैलर्स और अन्य के खिलाफ आरोप था कि फर्म द्वारा जनता से उच्च रिटर्न के वादे के साथ 100 करोड़ रुपये एकत्र किए गए थे। इसके लिए कुछ लोगों ने सोने में निवेश योजना चलाई थी।

Share

Related posts

निजीकरण का झटका: BSNL के पास वेतन देने का पैसा नहीं, 20 हजार कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की करेगी छंटनी

samacharprahari

अंधविश्वास के चलते महाकुंभ में 70 ट्रक जूते-चप्‍पल, कपड़े छोड़ गए लोग

samacharprahari

आइडिया ऑफ इंडिया के विनाश के बावजूद बीजेपी ने बीरेन सिंह को नहीं हटाया था:  राहुल गांधी

Prem Chand

धातु और बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार गुलजार

samacharprahari

एटीएस ने सात किलोग्राम यूरेनियम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

Prem Chand

सौरव गांगुली के ट्वीट पर अटकलें तेज

samacharprahari