ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

डोडा सड़क हादसा: ओवरटेक करते हुए खाई में गिरी बस, 36 की मौत, 26 घायल

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, जम्मू। जम्मू संभाग के जिला डोडा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिले के अस्सर में ओवरटेक करने के चक्कर में एक बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में 36 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोगों के घायल होने की खबर है। बस किश्तवाड़ से जम्मू की ओर जा रही थी।

हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा अस्पताल ले जाया गया है। दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू के लिए रेफर किया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।

ओवरटेक के चलते हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी में पता चला है कि इस मार्ग पर तीन बसें एक साथ चल रही थी और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला उपायुक्त, एसएसपी डोडा सहित अन्य कई अधिकारी जीएमसी डोडा पहुंच गए हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया है।


Share

Related posts

विधायक ने ठेकेदार को कचरे से नहलाया

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट से महाराष्ट्र सरकार को झटका, CBI को सौंपी परमबीर सिंह मामले की जांच

Prem Chand

सीबीआई जांच पर लगी पाबंदी हटेगी, बढ़ेंगी विपक्ष की मुश्किलें

samacharprahari

गुजरात में मिला XE वेरिएंट का पहला केस, 4 राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Prem Chand

मथुरा स्थित कृष्ण कूप की पूजा के अधिकार के लिए हाई कोर्ट में अर्जी

Prem Chand

टी-20 वर्ल्ड कप 2020 स्थगित

samacharprahari