ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरदुनियाभारतराज्य

फिलिस्तीन का समर्थन करने पर प्रोफेसर समेत 2 पर मामला दर्ज

Share

– आईआईटी के स्टूडेंट्स की  शिकायत पर  मुंबई पुलिस में दर्ज की एफआईआर

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। मुंबई आईआईटी के स्टूडेंट्स की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने एक प्रोफेसर और अतिथि स्पीकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि एक ऑनलाइन व्याख्यान में दोनों ने फिलिस्तीन के चरमपंथियों का समर्थन किया है।
मुंबई पुलिस के मुताबिक,  6 नवंबर को हुए ऑनलाइन कार्यक्रम के व्याख्यान के सिलसिले में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान (एचएसएस) विभाग की प्रोफेसर शर्मिष्ठा साहा और अतिथि वक्ता सुधन्वा देशपांडे ने इस अपराध को अंजाम दिया है।ऐसे में विद्यार्थियों ने शिकायत दर्ज कराई है।

विद्यार्थियों ने दावा किया है कि प्रोफेसर साहा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक पाठ्यक्रम एचएस835 पर चर्चा के लिए देशपांडे (एक कट्टर वामपंथी) को आमंत्रित किया।

यह भी आरोप है कि देशपांडे ने फलस्तीनी चरमपंथी जकारिया जुबैदी के कसीदे पढ़े। इससे आईआईटी मुंबई की शैक्षणिक अखंडता व सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो सकता है ।
एचएस 835 परफॉर्मेंस थ्योरी एंड प्रैक्सिस’ के बहाने पक्षपातपूर्ण और तथ्यात्मक रूप से झूठी खबरों पर विद्यार्थियों को यकीन दिलाने के लिए इस तरह की वक्ताओं की मेजबानी करने के प्रोफेसर शर्मिष्ठा साहा के प्रयास की स्टूडेंट्स ने निंदा की है।

स्टूडेंट्स का आरोप है कि उन्होंने 2015 में फलस्तीनी आतंकवादी जुबैदी से मिलने की बात भी स्वीकार की, बल्कि हिंसा और सशस्त्र विद्रोह का बचाव व महिमामंडन किया।

Share

Related posts

एबीजी धोखाधड़ी मामले में बैंकों के किसी कर्मी की चूक या संलिप्तता नहीं मिली : वित्त मंत्री

Prem Chand

जियो इम्पैक्ट: 4 साल में 40 करोड़ ग्राहक जुड़े

samacharprahari

लिविंगार्ड ने लॉन्च किया नया फेस मास्क

samacharprahari

कोरोना से लड़ाई में सभी को सहयोग देना होगा: उद्धव ठाकरे

samacharprahari

एक अंडा करी और 5 अप्पम का बिल देख भड़के विधायक जी, कर दी शिकायत

Prem Chand

आईएमए घोटालाः 28 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर

Prem Chand