Samachar Prahari
Other

मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली

Share

मुंबई, 28 अक्टूबर 2023 । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक ईमेल मिला है, जिसमें 20 करोड़ रुपये नहीं देने पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, अंबानी को शुक्रवार को जान से मारने की धमकी वाला ईमेल मिला और उनके सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर गांवदेवी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 387 (जबरन वसूली के लिए किसी व्यक्ति को जान से मारने या गंभीर चोट पहुंचाने का डर दिखाना) और 506 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि मुंबई पुलिस ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने वाला कॉल करने के आरोप में पिछले साल बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने मुंबई के ‘सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल’ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।


Share

Related posts

एनसीबी ने ड्रग केस में इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया

samacharprahari

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोचर दंपति को दी जमानत

Prem Chand

बाटला हाउस एनकाउंटर के दोषी आरिज की सजा बरकरार

Prem Chand

Leave a Comment