ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्यलाइफस्टाइल

अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी ने मारी बाजी, दूसरे नंबर पर अडानी

Share

फार्मा सेक्टर से 133 रईस, अंबानी की नेटवर्थ अडानी से 3.3 लाख करोड़ रुपये अधिक 

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। हुरून इंडिया ने देश के अमीरों की लिस्ट जारी की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। वर्ष 2022 में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी इस लिस्ट में पहले नंबर पर थे, लेकिन इस साल अंबानी उनसे आगे निकल गए। अंबानी की नेटवर्थ अडानी से 3.3 लाख करोड़ रुपये अधिक है।

लिस्ट में सबसे ज्यादा 133 रईसों का ताल्लुक फार्मा सेक्टर से है। केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स सेक्टर के 109 और इंडस्ट्रियल प्रॉडक्ट्स सेक्टर के 96 रईसों को इस लिस्ट में जगह मिली है। इस लिस्ट में जेप्टो के फाउंडर 20 साल के कैवल्य वोहरा सबसे युवा रईस हैं, जबकि बायजू के फाउंडर बायजू रवींद्रन टॉप रईसों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

बता दें कि साल 2023 में आई शॉर्ट शेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट के चलते गौतम अडानी को भारी नुकसान उठाना पड़ा और इस वजह से उनकी संपत्ति में बीते एक साल में बड़ी गिरावट आ गई है। हुरून इंडिया रिच लिस्ट में गौतम अडानी देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। हालांकि उनकी पिछले साल की तुलना में 57 फीसदी तक संपत्ति कम हुई है।

 

अडानी की कुल संपत्ति 4,74,800 करोड़ रुपये आंकी गई है। जबकि मुकेश अंबानी के पास 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। लिस्ट के मुताबिक 66 वर्षिय अरबपति अंबानी की संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

हुरून इंडिया के मुताबिक, इस लिस्ट में साइरस पूनावाला तीसरे नंबर पर हैं। एचसीएल टेक के शिव नाडर चौथे नंबर पर हैं। पिछले एक साल में पूनावाला एंड फैमिली की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 73,100 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जबकि नाडर की नेटवर्थ 23 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी।

Share

Related posts

इंडियन म्यूजियम के अंदर एके-47 से फायरिंग

Prem Chand

महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश में गिरे ‘आसमान से दहकते अंगारे’

Prem Chand

सरकार के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे कारोबारी

samacharprahari

यूपी में गुंडाराज, अदालत में वकील को मारी गोली

samacharprahari

राष्ट्रीय सुरक्षा पर बड़ा खतरा! एनआईसी पर साइबर अटैक

samacharprahari

नया निवेश नहीं मिला, तो अगले दो साल में बैंकों की पूंजी घटेगी : मूडीज

samacharprahari