ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

3269 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी, सीए अरेस्ट

Share

प्रवर्तन निदेशालय ने चार्टर्ड अकाउंटेंट रमन भूरिया को गिरफ्तार किया
प्रहरी संवाददाता, मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट रमन भूरारिया को शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड से जुड़े 3,269 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि जांच एजेंसी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत बैंक धोखाधड़ी में सहायता करने और मिलीभगत के आरोप में सीए भूरारिया को गिरफ्तार किया है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट के खिलाफ आरोप है कि उसने संबंधित संस्थानों के जरिए राउंड टिपिंग की और बैंक फ्रॉड में सक्रिय भूमिका निभाई। कंपनी की ओर से विभिन्न डमी और अन्य संस्थाओं के जरिए फर्जी बिक्री और खरीद के माध्यम से धन की हेराफेरी की जा रही थी। भूरारिया को 20 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है।
जांच एजेंसी ने विशेष अदालत के निर्देश पर यह गिरफ्तारी की है। तलाशी अभियान के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। सीबीआई ने भी शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड और अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी और आपराधिक कदाचार के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।


Share

Related posts

बीजेपी विधायक ने किसे बताया महाराष्ट्र का कोरोना

samacharprahari

3.65 करोड़ जन-धन खाता में नहीं है एक भी पइसा!

samacharprahari

योगी जी को चीन साथ ले जाएं पीएम मोदी, वो नाम बदलने के एक्‍सपर्ट, शायद वहां कुछ कर आएं- अखिलेश यादव

samacharprahari

टी10 क्रिकेट लीग: 9 गेंद में फिफ्टी, दिल्ली बुल्स ने मराठा अरेबियंस को हराया

samacharprahari

गुना में 3 पुलिसकर्मियों की हत्या

Amit Kumar

आईएएस के बेटे ने की युवती को कुचलने की कोशिश, अब जांच करेगी SIT

samacharprahari