ताज़ा खबर
Other

15 हजार करोड़ रुपये के हेल्थ बीमा दावे हुए खारिज

Share

नई दिल्ली, 30 दिसंबर 2024। स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान दायर कुल दावों में से 15,100 करोड़ रुपये यानी 12.9 प्रतिशत दावों को खारिज कर दिया है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल ही में वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 जारी की है, जिसके मुताबिक, सामान्य व एकल स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने मार्च 2024 तक स्वास्थ्य बीमा के तहत कुल 1.17 लाख करोड़ रुपये के दावों में से केवल 83,493.17 करोड़ रुपये या 71.29 प्रतिशत का भुगतान किया है, जबकि 15,100 करोड़ रुपये के हेल्थ बीमा दावे खारिज किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक बीमा कंपनियों ने 10,937.18 करोड़ रुपये के दावों को खारिज कर दिया है, जबकि बकाया दावों की कुल राशि 7,584.57 करोड़ रुपये थी। बीमा कंपनियों के पास वर्ष 2023-24 के दौरान करीब 3.26 करोड़ स्वास्थ्य बीमा दावे आए, जिनमें से 2.69 करोड़ के दावों का निपटारा किया गया। प्रति दावे के लिए भुगतान की गई औसत राशि 31,086 रुपये थी।

वित्त वर्ष 2023-24 में साधारण व स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने व्यक्तिगत दुर्घटना और यात्रा को छोड़कर स्वास्थ्य, बीमा प्रीमियम के रूप में 1,07,681 करोड़ रुपये एकत्र किए। पिछले वर्ष की तुलना में करीब 20.32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने व्यक्तिगत दुर्घटना तथा यात्रा बीमा के तहत जारी योजनाओं के अलावा 2.68 करोड़ स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 57 करोड़ लोगों को ‘कवर’ किया। सरकार की प्रमुख योजनाओं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना और ई-टिकट यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी यात्रा बीमा के तहत 90.10 करोड़ लोगों को ‘कवर’ किया गया।


Share

Related posts

FRS से मंत्रालय कर्मचारियों को हो रही परेशानी……!

Prem Chand

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी

Prem Chand

जातीय जनगणना नहीं होने पर जनगणना का होगा बहिष्कारः लालू

Vinay

महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा

Prem Chand

चार्ली जाविस को JPMorgan धोखाधड़ी मामले में दोषी ठहराया गया

samacharprahari

मजदूर संघ के हमले में 19 पुलिसकर्मी घायल, 27 गिरफ्तार

Prem Chand