Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

1.34 लाख पर मामले दर्ज, 8 करोड़ का दंड वसूले

Share

मुंबई। कोरोना वायरस के कारण देश भर में जब से लॉकडाउन किया गया है, महाराष्ट्र में धारा 188 के तहत 1 लाख 34 हजार मामले दर्ज किए गए हैं। गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि अब तक राज्य में कोरोना संक्रमण के कारण 6 लाख 31 हजार लोगों को क्वैरेंटीन किया गया है।

बता दें कि 22 मार्च से 23 जून की अवधि के दौरान, राज्य में धारा 188 के तहत अब तक 1,34,601 अपराध दर्ज किए गए हैं, जबकि 27,511 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह, विभिन्न अपराधों के लिए दोषियों से 8 करोड़ 71 लाख 64 हजार 844 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। साथ ही आवश्यक सेवाओं के लिए पुलिस विभाग की ओर से अब तक 5 लाख 8 हजार 617 पास जारी किए गए थे।

गृह मंत्री ने कहा कि कोरोना का मुकाबला करने के लिए पुलिस बल, स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टर, नर्स दिन-रात काम कर रहे हैं। लेकिन उन पर हमला होने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस विभाग को ऐसे हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान पुलिस पर हमले की 279 घटनाएं हुईं। कुल 858 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


Share

Related posts

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर संवैधानिक चुनौती: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, संसद बनाम न्यायपालिका की सीमाएं तय होंगी?

samacharprahari

सेना भर्ती योजना का विरोध, सड़कों पर उतरे युवा

Prem Chand

पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस को भेजा समन

Prem Chand

Leave a Comment