ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

सैट से चंदा कोचर को राहत

Share

सेबी 15 सितंबर तक नहीं करेगी कार्रवाई

मुंबई। प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने सेबी के न्यायाधिकारी को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रमुख चंदा कोचर से संबंधित मामले में 15 सितंबर कार्रवाई नहीं करने को कहा है। यह मामला सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बी. एन. श्रीकृष्ण की एक रिपोर्ट के विश्लेषण के आधार पर नियामक द्वारा कोचर को जारी कारण बताओ नोटिस से संबंधित है। श्रीकृष्ण समिति को आईसीआईसीआई बैंक में लेनदेन के आरोपों की जांच का काम सौंपा गया था। इस समिति ने जनवरी 2019 में ऋणदाता को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें कहा गया कि कोचर ने बैंक की नीतियों और अन्य नियमों का उल्लंघन किया है। कोचर आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक और सीईओ थीं तथा उन्होंने अक्टूबर, 2018 में इस्तीफा दे दिया था। सैट ने नौ जुलाई के अपने आदेश में न्यायाधिकारी को अगली सुनवाई तक मामले में किसी कार्रवाई से रोक दिया। सैट ने कहा कि मामले की अंतिम सुनवाई 15 सितंबर को होगी।


Share

Related posts

इटारसी में पकड़ा गया पत्नी का हत्यारा

Vinay

एटीएस ने सात किलोग्राम यूरेनियम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

Prem Chand

सरकारी बाल संरक्षण गृह में दो प्रेग्‍नेंट

samacharprahari

कोविड-19 संक्रमण के डर से सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में सुस्ती: सर्वेक्षण

samacharprahari

महाराष्ट्र राजभवन के 16 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

samacharprahari

गलवान में निहत्थे नहीं थे हमारे सैनिकः जयशंकर

samacharprahari