ताज़ा खबर
Otherभारतराज्य

सुशांत सिंह राजपूत केस: एनसीबी की मुंबई में ताबड़तोड़ छापेमारी

Share

मुंबई। सुशांत सिंह सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती की मुसीबत बढ़नेवाली है। एनसीबी ने गुरुवार को मुंबई के कई इलाकों में लगातार छापेमारी की है। जल्द ही ड्रग्स मामले में कोई बड़ा खुलासा हो सकता है। एनसीबी ने ड्रग पेडलर सूर्यदीप को गिरफ्तार किया है। सोमवार को एनसीबी ने सूर्यदीप मल्होत्रा के घर पर छापेमारी की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी ने क्रिश कोस्टा को भी गिरफ्तार किया है।

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद भी विभिन्न जांच एजेंसियों की जांच लगातार जारी है। ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लगातार छापा मार रही है। सूर्यदीप मल्होत्रा रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती का दोस्त है। ऐसे में रिया और उसके भाई के खिलाफ कई बातें सामने आ सकती हैं।

सूत्रों के अनुसार, एनसीबी की टीम ने मुंबई के तीन इलाकों में छापे डाले हैं। एजेंसी ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही के बाद कार्रवाई की। इससे पहले एनसीबी रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। रिया चक्रवर्ती को 22 सितंबर तक जेल में भेज दिया गया है।

इससे पहले एनसीबी ने बुधवार को श्रुति मोदी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन कुछ देर बाद वह वापस वहां से चली गईं। एनसीबी ने बताया था कि एसआईटी टीम के एक सदस्य के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से श्रुति मोदी को वापस भेज दिया गया। हमें अभी ही उनकी एंटीजेन टेस्ट रिपोर्ट मिली है। सभी लोगों की भी कोरोना जांच करवाई जाएगी।’

 


Share

Related posts

सपा मुखिया ने कहा- गठबंधन में टिकट देकर हमने खाया धोखा

Prem Chand

समय से पहले आ सकता है मॉनसून

Prem Chand

पुलवामा में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़

samacharprahari

जमानत का इंतजार करते ही रहे स्टैन स्वामी

samacharprahari

कुर्सी को लेकर महायुति में बढ़ा विवाद, मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार

Prem Chand

हक के घरों की मांग को लेकर 31 संगठनों का संयुक्त एलान, मिलों की पूरी जमीन पर घर देने की मांग 

Prem Chand