ताज़ा खबर
Other

सीएम बोम्मई बोले महाराष्ट्र को एक इंच भी जमीन नहीं देगा कर्नाटक

Share

बेंगलुरू, 2 मई 2022। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को महाराष्ट्र के नेताओं से कथित तौर पर अपने राजनीतिक फायदे के लिए भाषा का हथकंडा अपनाने या सीमा मुद्दे का इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह किया. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्नाटक अपनी एक इंच भी जमीन पड़ोसी राज्य को नहीं देगा. कई कन्नड़ भाषी क्षेत्रों के महाराष्ट्र में होने का उल्लेख करते हुए बोम्मई ने कहा कि उन्हें कर्नाटक में शामिल करने के बारे में विचार किया जा रहा है.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को कहा था कि वे पड़ोसी राज्य कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले मराठी भाषी लोगों के संघर्ष का समर्थन करना जारी रखेंगे ताकि ऐसे इलाकों को महाराष्ट्र में शामिल किया जा सके. बोम्मई अजित पवार के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे. बोम्मई ने कहा, ‘महाराष्ट्र में फिलहाल एक राजनीतिक संकट है. उनकी पूरी सरकार दबाव में है इसलिए वे भाषा और सीमा का मुद्दे उठाते हैं. अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाये रखने के लिए वे ऐसा करते हैं.’


Share

Related posts

गिरोह ने 661 लोगों से करोड़ों ठगे

samacharprahari

फ्रांस ने 303 भारतीयों से भरे विमान को क्यों किया जब्त?

samacharprahari

मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली

Prem Chand

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोचर दंपति को दी जमानत

Prem Chand

बांग्लादेश में शेख हसीना की बड़ी जीत! पांचवीं बार बनेंगी पीएम, मिला दो तिहाई बहुमत

samacharprahari

तेलंगाना में छह माओवादी ढेर, दो कमांडो भी घायल

Prem Chand