ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमराज्य

सिपाही पर चढ़ा आशिकी का भूत, अधिकारी ने किया सस्पेंड

Share

-यूपी पुलिस के सिपाही सलमान खान पर महिला को भगा ले जाने का आरोप, तलाश में जुटी टीम

 

डिजिटल न्यूज डेस्क, आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही पर आशिकी का भूत इस कदर सवार हुआ कि उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। वह एक युवती को भगा ले गया। यह घटना गुरुवार की है। मामला संज्ञान में आते ही डीसीपी ने उसे सस्पेंड कर दिया है, जबकि युवती के परिजन की शिकायत के बाद फरार सिपाही की तलाश में कई टीमें भागदौड़ कर रही हैं।

मामला आगरा के थाना पिनाहट का है। मेरठ निवासी सिपाही सलमान खान इस पुलिस थाने में तैनात था। उसी कस्बे के एक परिवार में उसका आना जाना था। इस दौरान परिवार की एक युवती से प्यार हो गया। गुरुवार को सलमान ने बहाने से युवती को अपने साथ भगा ले गया।

शुक्रवार को सिपाही और युवती के नाम से मैरिज सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इधर, युवती को घर में न पाकर परिजन ने सिपाही सलमान के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

डीसीपी ने किया सस्पेंड
थाना प्रभारी नीरज पंवार ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। उसकी तलाश जारी है। उसकी लोकेशन मिल गई है, उसे जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।मामले का संज्ञान होते ही डीसीपी पूर्वी सोमेंद्र कुमार मीणा ने सलमान खान को सस्पेंड कर दिया है।


Share

Related posts

करंसी से खेलना करंट से खेलने जैसा तुगलकी शौक: योगेन्द्र यादव।

samacharprahari

टेक्सास: पानी में पाया गया दिमाग खाने वाला अमीबा

Prem Chand

सीतापुर में स्कूल में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या

Girish Chandra

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री को मिली जमानत

Amit Kumar

भीमा कोरेगांव मामला: प्रोफेसर हनी बाबू की रिमांड 21 अगस्त तक बढायी गई

samacharprahari

भगोड़े कारोबारियों पर कसा शिकंजा, 41% कर्ज वसूली की उम्मीद

samacharprahari