ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरमूवीराज्य

सलमान ने हाईकोर्ट से कहा- पड़ोसी की सोशल मीडिया पोस्ट मानहानिकारक व भड़काऊ

Share

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से कहा कि सोशल मीडिया पर उनके पनवेल फार्महाउस के पड़ोसी केतन कक्कड़ ने उनके बारे में जो वीडियो अपलोड किए हैं, वे न सिर्फ मानहानिकारक प्रकृति के हैं, बल्कि सांप्रदायिक रूप से भड़काने वाले भी हैं।

दरअसल, कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में दावा है कि सलमान के पनवेल स्थित फार्महाउस में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। सलमान ने दीवानी अदालत से कक्कड़ को मानहानिकारक वीडियो हटाने और आगे आपत्तिजनक टिप्पणी करने से रोकने का निर्देश देने का अनुरोध किया था, लेकिन दीवानी अदालत ने कक्कड़ के खिलाफ आदेश नहीं जारी किया। इसके बाद अभिनेता ने हाईकोर्ट का रुख किया।

सूत्रों के मुताबिक, जस्टिस सी.वी. भडांग की एकल पीठ सलमान की अपील पर सुनवाई कर रही है। सलमान के वकील रवि कदम ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में दलील दी कि दीवानी अदालत का आदेश त्रुटिपूर्ण था। कक्कड़ के वीडियो अटकलबाजी वाले हैं।


Share

Related posts

भारत साकार करेगा टूरिज्म सेक्टर का विजन 2035

Prem Chand

नेपाल में भूकंप से तबाही, अब तक 128 लोगों की मौत

samacharprahari

गुरु पूर्णिमा पर अग्रवाल कॉलेज में कार्यक्रम

samacharprahari

सच के लिए लड़ने वालों को डराया व खरीदा नहीं जा सकता: राहुल गांधी

samacharprahari

अमीर बनने का सपना दिखाकर 5000 लोगों से 1 अरब की ठगी

Prem Chand

‘जमशेदजी टाटा 102 अरब डॉलर दान के साथ दुनिया के सबसे बड़े परोपकारी’

samacharprahari