ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

सरकार के ‘कुप्रबंधन’ के कारण बढ़े कोरोना वायरस के मामले : राहुल

Share

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार के ‘घोर कुप्रबंधन’ के कारण ही देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।


कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड 19 को लेकर मोदी सरकार के घोर कुप्रबंधन के कारण, भारत कोरोना वायरस के मामलों की संख्या के संदर्भ में दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘गत सप्ताहांत की रिपोर्ट को देखते हुए अमेरिका एवं ब्राजील के कुल मामलों को एक साथ कर दें तो भी भारत में ही कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आए हैं। रविवार को दुनिया के कुल मामलों से 40 फीसदी मामले भारत में आए और कोविड-19 के बढ़ते ग्राफ में कोई कमी नहीं आई।’’ स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में एक दिन में कोविड-19 के 75,809 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 43,34,622 हो गए। वहीं 1,133 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 73,457 हो गई। महाराष्ट्र में अब तक 9 लाख 23 हजार 643 लोग कोविड 19 वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि संक्रमण से 27,027 लोगों की मौत हो चुकी है।


Share

Related posts

शरद पवार की पत्नी और पोती को बारामती टेक्सटाइल पार्क में एंट्री से रोका

Prem Chand

टी-20 विश्‍व कप में भारत-पाकिस्‍तान की होगी भिड़ंत

samacharprahari

गुटबाजी की भेंट चढ़ी बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्ति

Prem Chand

गैर-इस्लामिक विवाह मामले में इमरान और बुशरा बीबी को सात-सात साल की सजा

Prem Chand

पीएनबी ने ईबिक्सकैश के साथ करार किया

Prem Chand

संग्रहालय में प्रदर्शित होगी चंबल के डाकुओं और पुलिस की दास्तान

samacharprahari