नवाब मलिक ने केंद्र सरकार पर ली चुटकी
मुंबई। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता व राज्य सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने कहा है कि राज्य सरकार को उसका कोविन ऐप बनाए जाने की अनुमति मिलना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार चाहेगी तो कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से नरेंद्र मोदी का फोटो नहीं हटाया जाएगा।
बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य का अपना कोविन ऐप बनाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उस पर अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं हो पाया है। इस बीच, गुरुवार को मलिक ने एक बार फिर से यही मांग दोहराई है। मलिक ने कहा कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान की डिजिटल आधार है। पंजीकरण के बाद ही टीकाकरण किया जा रहा है। लेकिन कोविन ऐप क्रैश हो जा रहा है। इसलिए राज्य को नागरिकों के पंजीकरण के लिए सरकार को अपना खुद का सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन डिजाइन करने की अनुमति दी जानी चाहिए। महाराष्ट्र सरकार कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर नहीं हटाएगी।
