ताज़ा खबर
Otherबिज़नेसराज्य

लॉकडाउन में पश्चिम रेलवे को 20 करोड़ की आमदनी

Share

मुंबई। लॉकडाउन के दौरान पश्चिम रेलवे की ओर से 355 पार्सल विशेष गाड़ियों के माध्यम से 63 हजार टन अत्यावश्यक सामग्री का परिवहन किया गया। रेलवे ने कृषि उत्पाद, दवाइयां, मछली, दूध समेत अन्य आवश्यक सेवाओं को देश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाया और इस परिवहन के माध्यम से 20.18 करोड़ रुपये की आय अर्जित की।

पश्चिम रेलवे ने 47 दुग्ध विशेष रेलगाड़ियाँ चलाईं, जिनमें 35 हजार टन से अधिक भार था। इसके जरिए लगभग 6.05 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल किया। इसी तरह, लगभग 25 हजार टन क्षमता वाली 302 कोविड -19 विशेष पार्सल ट्रेनें भी आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए चलाई गईं। रेलवे को 12.79 करोड़ रुपए की आय हुई। इनके अलावा, 2838 टन भार क्षमता वाले 6 इंडेंटेड रेक चलाये गये, जिनसे 1.34 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।


Share

Related posts

सीरिया: अरब गैस पाइपलाइन में धमाके से पूरे देश में ब्लैकआउट, आतंकी हमले की आशंका

samacharprahari

अर्थव्यवस्था रिवर्स गियर में, जीडीपी में 9.5 फीसदी की होगी गिरावट

samacharprahari

चुनाव चिन्ह को लेकर शिंदे गुट ने की तत्काल सुनवाई की मांग

samacharprahari

पद का मोह नहीं, इस्तीफा देने के लिए तैयार हूंः उद्धव

samacharprahari

चुनावी बॉन्ड्स पर हमारा विज्ञापन छापने को अखबार तैयार नहीं : कांग्रेस

samacharprahari

यूपी एटीएस ने आतंकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश

Prem Chand