ताज़ा खबर
भारतराज्य

रेप के आरोपी एसआई सेवा से बर्खास्त

Share

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आबकारी विभाग में तैनात सब इंस्पेक्टर पंकज जैन को बर्खास्त कर दिया गया है। पंकज जैन पर उज्जैन में एक नाबालिग लड़की के साथ साल भर रेप करने का आरोप है। इस मामले में उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।

    मुख्यमंत्री चौहान ने अपनी निर्धारित कैबिनेट बैठक से पहले कहा, ‘हमने नाबालिग से रेप के आरोपी एक्साइज सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने का निर्णय लिया है और इस मामले में अब कोई विभागीय जांच नहीं होगी।’

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी आबकारी उप निरीक्षक पंकज जैन को उज्जैन पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार किया गया था। आरोपी घर में काम करने वाली 17 साल की नौकरानी को 11 महीने से धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी पंकज जैन ने किशोरी के अश्लील वीडियो भी बनाए थे। मामला सामने आने के बाद उज्जैन के नीलगंगा थाना पुलिस ने आरोपी को होटल मधुबन से गिरफ्तार किया था।

एक साल से कर रहा था दुष्कर्म

पीड़ित किशोरी ने सीएसपी डॉ रजनीश कश्यप के पास शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पंकज जैन उसके साथ 10-11 महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। कई बार उसने घर पर और होटल में संबंध बनाए हैं इसके अलावा किशोरी के अश्लील वीडियो भी बना रखे थे। पंकज जैन अश्लील वीडियो भेज कर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर किशोरी ने सीएसपी से मामले की शिकायत की थी। अगले दिन आरोपी ने पीड़िता को जब होटल में बुलाया, तो जाल बिछाकर पुलिस ने आरोपी जैन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Share

Related posts

‘कड़वी सच्चाई को झूठ के जरिए छिपाने की कोशिश’

samacharprahari

2500 किलो नशीले पदार्थों पर नौसेना का प्रहार: INS तारकश ने तस्करों को पकड़ा

samacharprahari

TCS भर्ती घोटाले में 16 कर्मचारियों की छुट्टी

samacharprahari

उदारीकरण से मनरेगा तक के लिए किए जाएंगे याद मनमोहन सिंह

samacharprahari

जम्मू कश्मीरः गोलीबारी में 4 नागरिकों की मौत, 2 जवान शहीद

samacharprahari

कुर्सी से नहीं उठी नर्स तो नाराज हो गए माननीय

samacharprahari