ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

राणे बोले- मैं सभी राज जानता हूं, धीरे-धीरे ब्रेकिंग दूंगा

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने वाला विवादित बयान देने के बाद नारायण राणे ने एक बार फिर से शिवसेना पर हमला बोला है। गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर रिहा हुए राणे ने दो दिनों के ब्रेक के बाद फिर से रत्नागिरी से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि उनके पास सभी लोगों के राज हैं। धीरे-धीरे ब्रेकिंग देंगे। उन्होंने शिवसेना सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि दो राउत शिवसेना को डूबो देंगे। बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने 17 सितंबर तक राणे की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। उनके खिलाफ नासिक और पुणे समेत 4 शहरों में एफआईआर हुई है। वह अब भी अपने बयान पर कायम हैं।

शुक्रवार को यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री राणे ने शिवसेना सांसद संजय राउत और विनायक राउत पर निशाना साधा। राणे ने कहा कि संजय राउत और विनायक राउत दो ऐसे ‘राउत’ हैं, जो शिवसेना को ‘डुबाने’ वाले हैं। संजय राउत को सिर्फ बोलने के लिए ही रखा गया है। संजय राउत ने माहौल खराब करने के लिए बीजेपी की आलोचना की थी। विनायक राउत पर पूछे गए सवाल पर राणे ने कहा कि ये नाम सुनकर अब रात का भोजन नहीं कर पाऊंगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के नाम पर जन आशीर्वाद यात्रा रोकने का तो बहाना है। राज्य में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है, रेप हो रहे हैं।

भाई की पत्नी पर तेजाब फेंकने के लिए किसने कहा था?
राणे ने सुशांत सिंह राजपूत, दिशा सालियान का भी मामला उठाया। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि नारायण राणे के पीछे मत लगो, नहीं तो मैं अभी थोड़ा बोल रहा हूं, फिर सब बोलने लगूंगा। हम सभी पुरानी बातें जानते हैं। तुमसे किसने कहा था कि अपने भाई की पत्नी पर तेजाब फेंको? क्या यही संस्कार हैं? उन्होंने आगे कहा, अभी थोड़ा-थोड़ा बोलूंगा, एकदम ब्रेकिंग नहीं दूंगा।


Share

Related posts

SBI की महिला बैंक मैनेजर ने खातों से उड़ाए 3 करोड़ रुपए

samacharprahari

उत्तर प्रदेश की जेलों में देश के सबसे ज़्यादा विचाराधीन कैदी

samacharprahari

आग की अफवाह, जान बचाने पुष्पक एक्सप्रेस से कूदे यात्री

samacharprahari

मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर ‘पॉड होटल’, मिलेगी जापान-सिंगापुर जैसी सुविधा

Aditya Kumar

यस बैंक : ईडी ने कॉक्स एंड किंग्स समूह के पूर्व सीएफओ और आंतरिक ऑडिटर को गिरफ्तार किया

samacharprahari

किसानों को डिजिटल मंच उपलब्ध कराएगा नेटाफिम इंडिया

samacharprahari