ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

राणा कपूर के बैंक, डीमैट अकाउंट होंगे कुर्क

Share

प्रतिभूति नियामक सेबी ने दिया आदेश

मुंबई। प्रतिभूति नियामक सेबी ने यस बैंक के मुखिया राणा कपूर के बैंक, डीमैट और म्यूचअल फंड खातों को कुर्क करने का आदेश दिया है। नियामक ने कपूर पर जुर्माना लगाया था, जिसका भुगतान करने में वह विफल रहे हैं। राणा कपूर पर एक करोड़ रुपये जुर्माने के अलावा 4.56 लाख रुपये का ब्याज और 1,000 रुपये वसूली लागत यानी कुल 1.04 करोड़ रुपये पर बकाया है।
सेबी ने सितंबर, 2020 में कपूर पर यस बैंक की गैर-सूचीबद्ध प्रवर्तक इकाई मॉर्गन क्रेडिट के लेनदेन के संबंध में खुलासा नहीं करने के लिए यह जुर्माना लगाया था। सेबी ने अपने आदेश में कहा था कि कपूर ने इस लेनदेन का खुलासा यस बैंक के निदेशक मंडल से नहीं किया था। उन्होंने सूचीबद्धता आवश्यकता और प्रकटीकरण अनिवार्यता (एलओडीआर) नियमन के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। सेबी ने फरवरी में कपूर को डिमांड नोटिस भेजा था।


Share

Related posts

ऑक्सीजन प्लांट केस में पहली गिरफ्तारी, आदित्य ठाकरे का करीबी BMC ठेकेदार गिरफ्तार

samacharprahari

राणा दंपति ने यूसुफ लकड़ावाला से लिए 80 लाख, ED करे जांच – संजय राउत

Prem Chand

लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई 27 नवंबर तक टली

samacharprahari

3269 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी, सीए अरेस्ट

Vinay

DRDO ने दागा ‘सीक्रेट हथियार’

Amit Kumar

धनंजय मुंडे से जबरन वसूली की कोशिश में महिला गिरफ्तार

Prem Chand