ताज़ा खबर
भारतराज्य

यूपी में पिछले 24 घंटों में आए 2250 नए केस

Share

लखनऊ। कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण उत्तर प्रदेश की जनता को डराने लगा है। यूपी में रविवार को कोरोना के मामलों ने अब तक के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2250 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 18256 हो गया है, जबकि 29845 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस महामारी से अब तक राज्य में 1146 लोगों की मौत हुई है।

14.70 लाख सैंपल्स की जांच पूरी

       उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 44,123 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक प्रदेश में कुल 14,70,426 सैंपल्स की जांच पूरी हो चुकी है। शनिवार को 5-5 सैंपल के 3046 पूल और 10-10 सैंपल के 323 पूल लगाए गए थे। 5-5 सैंपल के 3046 पूल में से 530 पूल पॉजिटिव पाए गए और 10 सैंपल के 323 पूल में से 21 पूल पॉजिटिव रहे। यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि प्रदेश में अब तक 30784 कंटेनमेंट इलाकों में 1,26,31,642 घरों का सर्विलांस किया गया है। इसमें 6,43,77,426 लोग रहते हैं।

एक दिन पहले आए थे 1986 मामले
उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1986 मामले सामने आए थे, जबकि 24 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार तक राज्य के विभिन्न चिकित्सालयों और मेडिकल कालेजों के आइसोलेशन वार्ड में 17, 267 लोग भर्ती थे। क्वैरेंटीन सेंटरों में 4115 लोग थे, जिनके सैम्पल लेकर जांच की जा रही है। शुक्रवार को राज्य में 46,769 सैम्पल की जांच की गई थी।


Share

Related posts

मोबाइल डेटा स्पीड में नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान से पिछड़ा भारत: ऊकला

samacharprahari

मणिपुर में तैनात होंगी सीएपीएफ की 90 कंपनियां

Prem Chand

इश्यू प्राइज से कम कीमत पर लिस्ट होने पर नुकसान!

samacharprahari

किसान ने कहा- ‘मुझे नक्सली बनना है’, सीएम से मांगी इजाजत

samacharprahari

मुंबई धमाकों का आरोपी गजेंद्र सिंह चढ़ा यूपी एसटीएफ के हत्थे

samacharprahari

लखीमपुर गैंगरेप: अखिलेश यादव बोले- झकझोरने वाली घटना, बीजेपी राज में उत्पीड़न चरम पर

samacharprahari