ताज़ा खबर
PoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

मेरा न तो कोई सपना था, न ही कोई प्रेरणास्रोत: निर्मला सीतारमण

Share

मुंबई। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि जीवन में उनका न तो कोई प्रेरणास्रोत रहा है और न ही कोई सपना। उन्होंने यह भी कहा कि केवल एक चीज है। उन्होंने कहा, ‘मैंने बेहतर प्रदर्शन किया, ताकि उन लोगों को निराश नहीं करूं, जिन्होंने मुझे जिम्मेदारी दी है।’ वित्त मंत्री बैंगलोर चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स (बीसीआईसी) की ओर से रविवार को आयोजित एक संवाद सत्र को संबोधित कर रही थीं।
इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया, ‘जब आप युवा अवस्था में थीं तो आपका क्या सपना था, आपको इस पद पर पहुंचाने का प्रेरणास्रोत कौन था? तो इस सवाल पर सीतारमण ने जवाब दिया,‘बहुत ही प्यारा सवाल है।’ मंत्री ने कहा, ‘लेकिन मुझे नहीं लगता कि मेरा कोई सपना था। मैं बस वही करती गई, जो मेरे सामने था और आगे बढ़ती गई।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने जीवन में कोई रास्ता तय किया था। मैं उस रास्ते पर चली जो मेरे सामने था और मैं जहां भी हूं, भाग्य मुझे ले आया।’ सीतारमण ने कहा, ‘केवल एक चीज है कि मैंने बेहतर प्रदर्शन किया ताकि मैं उन लोगों को निराश नहीं करूं जिन्होंने मुझे जिम्मेदारी दी है और मैं भारत के लोगों को निराश नहीं करना चाहती।’


Share

Related posts

गोल्ड लोन फर्जीवाड़े के आरोपी कर्मचारियों को 10 सितंबर तक रिमांड में भेज गया

Prem Chand

एक अंडा करी और 5 अप्पम का बिल देख भड़के विधायक जी, कर दी शिकायत

Prem Chand

वाजपेयी बनाम मोदी: पोटा, यूएपीए, कारगिल से अग्निवीर तक, राष्ट्रीय सुरक्षा और कूटनीति के कड़े दांव का जमीनी विश्लेषण

samacharprahari

एनआईए ने निलंबित आईएएस से सोना तस्करी में फिर से की पूछताछ

samacharprahari

हैवमोर ने कूलेस्ट समर जॉब सीजन-4 लॉन्च किया

Amit Kumar

तमिलनाडु की पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत

samacharprahari