ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

महाराष्‍ट्र में कोरोना का कोहराम!

Share

कई जिलों में लॉकडाउन लगाया जाएगा

समाचार प्रहरी, मुंबई

मुंबई के साथ ही पुणे, नागपुर और अमरावती में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालात ख़राब होते देख स्थानीय प्रशासन ने लॉकडाउन घोषित करने का फैसला किया है। बता दें कि राज्य में अनलॉक के फैसले के बाद अब पहला लॉकडाउन लगाया जा रहा है। अमरावती, पुणे समेत मुंबई में भी लॉकडाउन करने का फैसला किया गया है।

मुंबई महानगर पालिका भी कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए होटल, बार, रेस्टोरेंट्स और समारोह स्थलों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। नियमों की अनदेखी होने पर फाइन वसूला रहा है। कई जगहों पर सील ठोका जा रहा है। बीएमसी ने फाइन के जरिए पिछले 24 घंटे में एक लाख रुपए का जुर्माना वसूला है, जबकि माहिम में एक होटल सील कर दिया गया।

पुणे के विभागीय आयुक्त सौरभ रावत ने बताया कि जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस 28 फरवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। केवल प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ही 50 फ़ीसदी अटेंडेंस होगी। प्राइवेट और सरकारी सभी कार्यक्रमों और शादियों में भी 100 लोगों को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा आपातकालीन सर्विसेज को छोड़ते हुए बाकी सभी सेवाएं रात 11 से सुबह 6:00 बजे तक बंद रहेगी।
विदर्भ रीजन के अमरावती में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। यह लॉकडाउन सोमवार की शाम 8 बजे से अमरावती शहर और अचलपुर शहर में लागू किया जाएगा। विदर्भ रीजन के लगभग सभी जिलों में कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। शहर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इससे पहले 12 हॉटस्पॉट्स की पहचान की गई थी। 14 दिनों तक के लिए लोगों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाए गए थे, लेकिन अब पूरे शहर में ही लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है।
नागपुर में भी नागरिकों के आग्रह किया जा रहा है कि बेहद जरूरी होने पर ही वे घरों से बाहर निकलें। कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपट रहा है। प्रतिबंधात्मक निर्देशों का पालन नहीं करने वालों से अब तक एक करोड़ रुपए का दंड वसूला जा चुका है। कम्युनिटी हॉल, रिसॉर्ट, होटल, लॉज के लिए कई पाबंदियां लगाई गई हैं।


Share

Related posts

पतंजलि के अवैध विज्ञापनों पर केंद्र ने एक्शन लेने के दिए निर्देश

Prem Chand

नारायण व नीतेश राणे को दिशा सालियन मामले में नोटिस 

Prem Chand

UP के सुपर-30 कॉप… NIA से लेंगे स्पेशल ट्रेनिंग, आतंकियों की अब खैर नहीं

samacharprahari

NCP नेता फहमीदा हसन बोलीं- ‘PM आवास पर करूंगी हनुमान चालीसा का पाठ’

Prem Chand

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट 2021 रद्द किया, न्यायिक स्वतंत्रता पर बड़ा फैसला

samacharprahari

शिवसेना में बगावत का मामला, पांच जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

samacharprahari