ताज़ा खबर
OtherTop 10टेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर ‘पॉड होटल’, मिलेगी जापान-सिंगापुर जैसी सुविधा

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। भारतीय रेलवे ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर अपनी तरह का पहला पॉड होटल (Pod Hotel) खोला है। रेल यात्रियों के अलावा यहां दूसरे आम लोग भी अपेक्षाकृत किफायती दरों पर ठहर सकते हैं और पॉड में मिलने वाली आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। जापान और सिंगापुर में पॉड होटल का काफी चलन है। दुनिया के तमाम देशों में भी ऐसे होटल खोलने का चलन बढ़ रहा है।

बता दें कि पॉड एक कैप्सूल-साइज होटल होता है, जहां कैप्सूल के आकार के कमरे बने होते हैं। ये कमरे काफी छोटे साइज के होते हैं, लेकिन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होते हैं। यात्रियों को रात भर ठहरने के लिए किफायती दरों पर आवास प्रदान करता है।

अर्बनपॉड के साथ साझेदारी
इन होटल को खोलने के लिए रेलवे ने अर्बनपॉड (Urbanpod) नाम की एक कंपनी के साथ रेवेन्यू-शेयरिंग आधार पर साझेदारी की है। यह कंपनी भारत में पॉड होटल चलाने वाली इकलौती फर्म है।


Share

Related posts

कर विवाद का निपटान योजना में संशोधन

samacharprahari

सुमना हादसे में मरने वालों की संख्या 12 हुई

samacharprahari

एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में बना रहेगा पाकिस्तान

samacharprahari

सीबीआई ने अनिल देशमुख को 11 अप्रैल तक हिरासत में लिया

Prem Chand

रूस ने दागा दुनिया का सबसे बड़ा लेजर गाइडेड मोर्टार

Vinay

अजित पवार ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन, कहा- शिंदे गुट के बराबर चाहिए सीटें

samacharprahari