Samachar Prahari
Otherराज्य

मुंबई में सात मंजिला इमारत में आग

Share

मुंबई। दक्षिण मुंबई में सात मंजिला इमारत में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों के इस इमारत में फंसे होने की आशंका है। मस्जिद बंदर उपनगर स्टेशन के समीप स्थित सात मंजिला यह इमारत वाणिज्यिक सह रिहायशी इमारत है।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से पहले मस्जिद बंदर स्टेशन है। इस स्टेशन के समीप स्थित सात मंजिला इमारत वाणिज्यिक सह रिहायशी इमारत भी है। अधिकारी ने बताया कि इमारत में दोपहर करीब दो बजे आग लगी। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और फंसे हुए लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।


Share

Related posts

‘मिलावटखोरों के पोस्टर नहीं आईना लगाए BJP’ योगी सरकार के फैसले पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

samacharprahari

‘हमारा गठबंधन 45 सीटों पर दर्ज करेगा जीत’

samacharprahari

662 करोड़ भ्रष्टाचार मामले में कर्नाटक के पूर्व सीएम को नोटिस

Prem Chand

Leave a Comment