ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

मीडिया और भाजपा को अब नजर आने लगे सरकार के दागी

Share

सत्ता फिसलते ही भाजपा को साफ नजर आए दागी नेता और मंत्री

बिहार मंत्रिमंडल के 72 फीसदी सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मामले : एडीआर

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नया विपक्ष और मीडिया जगत के साथ ही तमाम एजेंसियों की अपनी जिम्मेदारी का भान हो गया है। सत्ता परिवर्तन के दूसरे दिन से ही मीडिया बिहार में जंगल राज आने की मुनादी शुरू कर चुका है, जबकि लगभग ढाई तक सत्ता की मलाई चख रही भाजपा को भी पुराने सहयोगी की नई सरकार में शामिल दागी मंत्री नजर आने लगे हैं।

गैर-सरकारी संगठन ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) ने जानकारी दी है कि बिहार सरकार के नए मंत्रिमंडल में शामिल 72 फीसदी मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भी मामले दर्ज हैं।

बता दें कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री कुमार ने मंगलवार को नए मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। इनमें 31 मंत्रियों को शामिल किया गया है। बिहार मंत्री परिषद के विस्तार के बाद एडीआर और ‘बिहार इलेक्शन वॉच’ ने मुख्यमंत्री समेत 33 में से 32 मंत्रियों के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण किया है।

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक,  23 मंत्रियों (72 फीसदी) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 17 मंत्रियों (53 फीसदी) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं, 32 मंत्रियों में से 27 (84 फीसदी) करोड़पति हैं।


Share

Related posts

विकसित अर्थव्यवस्थाएं 2024 तक पटरी पर लौटेंगी : आईएमएफ

samacharprahari

दो सप्ताह में फॉरेन करेंसी 10 अरब डॉलर घटी

Vinay

पुंछ में एलओसी पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के मेजर गुरूंग और 2 जवान जख्मी

Prem Chand

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले CM के रूप में लेंगे शपथ

Prem Chand

अलास्का शिखर वार्ता: ट्रंप-पुतिन समझौते से यूक्रेन शांति योजना को नई दिशा

samacharprahari

फ़ोर्ब्स की टॉप 10 में शामिल इकलौते बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार

samacharprahari