ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ऑटोटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण में देरी के कारण बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की गति धीमीः सरकार

Share

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद में कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट (बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट) की गति धीमी रही है। विशेष तौर पर महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में देरी और अन्य कारणों से इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में विलंब हुआ है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रश्न के उत्तर में राज्यसभा को बताया कि महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण, ठेकों को अंतिम रूप देने में देरी और कोरोना संकट के कारण मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड प्रोजेक्ट में विलंब हुआ है।

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए अब तक गुजरात में 954.28 हेक्टेयर में से 941.13 हेक्टेयर (98.62 पर्सेंट) भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जबकि दादरा एवं नगर हवेली में 7.90 हेक्टेयर (100 पर्सेंट) भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। महाराष्ट्र में 433.82 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना था, जिसमें से 247.01 हेक्टेयर (56.39 पर्सेंट) भूमि का ही अधिग्रहण हो सका है।


Share

Related posts

T 20 में रिकॉर्ड्स की झड़ी, संजू और तिलक ने लगाई सेंचुरी

Prem Chand

राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का आरोप, CM धामी ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

samacharprahari

कर विवाद का निपटान योजना में संशोधन

samacharprahari

वजीरएक्स को ईडी की नोटिस

samacharprahari

US-ब्रिटेन ने किए हूतियों के 13 ठिकानों पर हमले

samacharprahari

वाघ बकरी चाय के मालिक की ब्रेन हैमरेज से मौत

Prem Chand