ताज़ा खबर
Politics

महाराष्ट्र में आगामी निकाय चुनाव की तैयारियां तेज़, अक्टूबर तक चुनावी कार्यक्रम की घोषणा

Share

मुंबई, 08 जून 2025 । राज्य में आगामी निकाय चुनाव की तैयारियां तेज़ी से शुरू हो गई हैं। राज्य चुनाव आयोग इस अक्टूबर महीने में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है, जिसमें मतदान तीन चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में उत्तर और दक्षिण महाराष्ट्र के इलाकों में मतदान होगा। दूसरे चरण में विदर्भ, पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के निकाय शामिल होंगे, जबकि तीसरे चरण में मुंबई, ठाणे और कोकण क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने बताया कि प्रशासनिक और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह तीन-चरणीय चुनाव प्रक्रिया लागू करने की योजना बनाई गई है। प्रदेश में कुल 29 नगरपालिका, 257 नगर पालिकाएं, 26 जिला परिषद और 288 पंचायत समितियों के लिए यह चुनाव अक्टूबर में कराए जाने की संभावना है।

चुनाव आयुक्त वाघमारे ने बताया कि वार्डों का पुनर्गठन 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा। कुछ क्षेत्रों में वार्ड सीमाओं में बदलाव किया जाएगा, जिससे विवाद होने की संभावना भी है और कुछ पक्ष कोर्ट का रुख कर सकते हैं। इसलिए वार्डों के पुनर्गठन में लगभग दो महीने का समय लग सकता है। पूरी चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में तीन से साढ़े तीन महीने तक का समय लगेगा, जिससे चुनाव अक्टूबर में संभव होगा।

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, एक चरण में लगभग डेढ़ लाख ईवीएम मशीनों की जरूरत होगी, जबकि वर्तमान में आयोग के पास केवल 65 हजार मशीनें उपलब्ध हैं। इसी कारण से चुनाव को तीन चरणों में आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि निकाय चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, जहां पिछले महीने कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को वार्ड पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था। इसके बाद आयोग ने संबंधित विभागों को इस कार्य को 30-40 दिनों में पूरा करने का आदेश दिया है और उसके अनुसार तैयारी भी शुरू हो गई है।


Share

Related posts

श‍िंदे सरकार कुछ दिन की मेहमान!

samacharprahari

कंज्यूमर कोर्ट का फैसला, कैरी बैग पर चार्ज लगाना गलत, फ्री में मिलना चाहिए

samacharprahari

अदानी समूह पर एलआईसी का 3.9 अरब डॉलर निवेश विवाद: वॉशिंगटन पोस्ट रिपोर्ट में खुलासे

samacharprahari

एमएलए को ‘विकास’ के लिए मिलेंगे 4-4 करोड़ रुपये

samacharprahari

ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर सोना-चांदी: 1.66 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी की 3.7 लाख की ऊंची छलांग

samacharprahari

लद्दाख सीमा पर स्थिति गंभीर और नाजुक :​ ​​नरवणे ​​

samacharprahari