ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनऑटोटेकताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

मस्क के वकीलों ने कहा, ट्विटर 44 अरब डॉलर की नई बोली को ठुकरा रही

Share

न्यूयॉर्क। दिग्गज कारोबारी एलन मस्क के वकीलों ने कहा कि सोशल मीडिया कंपनी के लिए 44 अरब डॉलर की नई बोली को अब ट्विटर ठुकरा रही है। कंपनी ने डेलावेयर की अदालत में आगामी सुनवाई को रोकने के लिए कहा है।

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अधिग्रहण के लिए नए सिरे से पेशकश की है। उन्होंने एक लंबे कानूनी विवाद को खत्म करने की उम्मीद भी जताई थी। यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब मस्क अप्रैल में किए गए इस सौदे से पीछे हट गए थे और ऐसे में ट्विटर ने उन पर मुकदमा दायर कर दिया।

ट्विटर के प्रतिनिधियों ने इस संबंध में टिप्पणी के लिए भेजे गए संदेशों का तुरंत जवाब नहीं दिया। ट्विटर ने इस सप्ताह कहा था कि वह सहमत मूल्य पर सौदा करने का इरादा रखता है, लेकिन दोनों पक्षों को डेलावेयर की अदालत में 17 अक्टूबर को एक दूसरे का सामना करना है। किसी भी पक्ष ने औपचारिक रूप से मुकदमे को रोकने के लिए पहल नहीं की है। हालांकि, मस्क के वकीलों ने कहा कि मुकदमे को स्थगित कर दिया जाना चाहिए।


Share

Related posts

एफआरएल और अमेजॉन विवाद में कानून के अनुसार निर्णय करें

samacharprahari

भदोही में नाबालिग लड़की की सिर कुचल कर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Prem Chand

चालू वित्त वर्ष में भी जीडीपी रहेगी निगेटिव : सीतारमण

Prem Chand

बिहार विधानसभा में यादव विधायकों का परचम लहराया

samacharprahari

सात साल में 8.5 लाख लोगों ने छोड़ दी भारत की नागरिकता!

Amit Kumar

सेबी के पास 24000 करोड़ रुपये निष्क्रिय पड़े हैं :सहारा

Prem Chand