ताज़ा खबर
Otherराज्य

भिवंडी में भीषण आग, 5 गोदाम जलकर ख़ाक

Share

मुंबई। भिवंडी तालुका के दापोड़ा स्थित इंडियन कार्पोरेशन के एक गोदाम में शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे अचानक आग लग गई। पेपर एंड बोर्ड इंपेक्स नामक कंपनी के गोदाम में आग लगने के कुछ देर बाद ही पास स्थित कॉर्डस्ट्रिप्स सहित 4 अन्य गोदामों को भी आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कुुल 5 गोदाम जलकर ख़ाक हो गए हैं। इन गोदामों में भारी संख्या में प्लास्टिक की सामग्री, रंगीन कागज पैकिंग मशीन एवं कच्चा माल रखा था, जिसके कारण आग बड़ी तेजी से फ़ैल गई। गोदामों में रखा सभी माल जलकर ख़ाक हो गया है।
आगजनी की सूचना मिलते ही मनपा अग्निशमन दल की 2 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई थी। अग्निशमन दल के जवान निजी टैंकर की मदद से 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाने में सफल हुए हैं। गोदामों में लगी आग इतनी भयंकर थी कि सभी गोदामों के छत का पतरा तक जलकर गिर गया। इस आगजनी में किसी प्रकार की कोई  जनहानि नहीं हुई है।

 


Share

Related posts

आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी ने की 1400 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी?

samacharprahari

अदालत ने वरवर राव के परिजनों को मिलने की इजाजत दी

samacharprahari

श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में1 नागरिक की मौत, 24 जख्मी

Prem Chand

शरद पवार के खिलाफ मराठी एक्ट्रेस के आपत्तिजनक पोस्ट पर केस दर्ज

Prem Chand

लद्दाख में चीनी घुसपैठ की नाकाम कोशिश

samacharprahari

चीफ जस्टिस की मां से करोड़ों की ठगी, आरोपी अरेस्ट

samacharprahari