ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

बीजेपी विधायक ने किसे बताया महाराष्ट्र का कोरोना

Share

मुंबई। महाराष्ट्र में एक तरफ कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ मानसून के बीच राज्य का सियासी पारा भी लगातार गरमाने लगा है। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता गोपीचंद पडालकर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि शरद पवार महाराष्ट्र के लिए एक कोरोना के अलावा कुछ नहीं हैं। उनके कारण धनगर समाज के लिए आवंटित अनुदान का लाभ नहीं मिल सका। राकांपा कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कड़ी निंदा की है।

बीजेपी विधायक गोपीचंद पडालकर ने राकांपा चीफ शरद पवार को ‘महाराष्ट्र का कोरोना’ कहा है। इसके बाद राज्य में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। बीजेपी एमएलसी ने कहा कि पिछली सरकार ने 1000 करोड़ रुपए का अनुदान धनगर समाज के उत्थान के लिए दिया था, लेकिन राष्ट्रवादी पार्टी ने शिवसेना के साथ मिलकर धोखे से सत्ता पर कब्जा कर लिया। इसके कारण समाज के लिए यह अनुदान मिल नहीं सका।


Share

Related posts

जनवरी में होगा यूपी चुनाव का ऐलान!

samacharprahari

जून में आ सकती है कोरोना की चौथी लहर : आईआईटी कानपुर

Prem Chand

राज्यसभा के उपसभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, आठ विपक्षी सदस्य निलंबित

samacharprahari

आरएसएस ने अमेरिका में छवि सुधार पर किए करोड़ों खर्च, प्रभाव बढ़ाने के लिए लॉबिंग एजेंसी नियुक्त: रिपोर्ट

samacharprahari

बंगाल में बीजेपी का सीएए मिशन: बांग्लादेश से आए हिंदुओं को नागरिकता दिलाने के लिए 1000 कैंप

samacharprahari

बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ ठाणे में दर्ज हुआ केस

Prem Chand