ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

बंद था रेलवे का फाटक, जीप का दरवाजा खोलकर फरार हो गए बदमाश!

Share

जौनपुर पुलिस की लापरवाही, अदालत ले जाते समय आरोपी फरार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में चालान के बाद पेशी के लिए अदालत ले जाते समय दो आरोपित पुलिस जीप से कूदकर हथकड़ी सहित फरार हो गए। हालांकि पुलिसकर्मियों ने पीछा करते हुए एक आरोपित को दबोच लिया, जबकि दूसरा हथकड़ी सहित भाग निकला।

थानाध्यक्ष चंदवक संजय कुमार सिंह व उनकी टीम ने शुक्रवार की रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर लोहराखोर बाजार के पास खाली कमरे में बैठकर चोरी की साजिश रच रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों अजीत उर्फ गोरख (निवासी बजरंग नगर) और सचिन यादव (निवासी गांव मझली) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

क्रासिंग का फाटक बंद, आरोपित गायब

बता दें कि पुलिसकर्मी थाने की जीप से शनिवार को अदालत में पेश करने के लिए जफराबाद होते हुए जिला मुख्यालय जा रहे थे। जफराबाद रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद था। इसी दौरान मौका पाकर दोनों आरोपित हथकड़ी सहित जीप से कूदकर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने करीब आधा किलोमीटर दूर तक पीछा किया और अहमदपुर गांव के पास आरोपित सचिन यादव को धर दबोचा। दूसरा अजीत उर्फ गोरख हथकड़ी सहित भाग गया।


Share

Related posts

म्हाडा का घर अब सस्ता नहीं रहा, अमीरों के लिए किफायती है!

samacharprahari

मार्च में 200 कंपनियों ने दिवालिया के लिए आवेदन किया

samacharprahari

लिविंगार्ड ने लॉन्च किया नया फेस मास्क

samacharprahari

ISRO की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग, एक साथ 10 सैटेलाइट लॉन्च

samacharprahari

30 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रेप पीड़ित ने दम तोड़ा

Amit Kumar

सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के रूप में भारत का दो साल का कार्यकाल शुरू

samacharprahari