ताज़ा खबर
Other

फर्जी फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले छह गिरफ्तार

Share

पटना, 1 दिसंबर 2024 । साइबर थाने की पुलिस ने फर्जी फाइनेंस कंपनी के कर्मी बनकर लोन पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के छह साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी तेलंगाना के निवासी है। इन्हें रामकृष्णा नगर स्थित एक फ्लैट से दबोचा गया है। वहीं बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी से दो ठगों को गिरफ्तार किया गया है, गिरोह के दोनों सरगना फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

साइबर थाना डीएसपी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि हाल के दिनों में फाइनेंस कंपनी के नाम ठगी करने के मामलों में इजाफा हुआ है। ठग फोन और लिंक भेजकर उन्हें लोन दिलाने का झांसा देकर खातों से पैसे पार कर देते हैं। पिछले कुछ दिनों से ऐसे कई मामलों की शिकायत मिल रही है। पूछताछ में पता चला कि दो युवकों ने उन्हें तीन चार माह पूर्व नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया गया था। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी के काम में लगा दिया गया। शुरू में उन्हें 15 से 20 हजार महीना देने की बात कहीं गई और बाद में हर एक मामले में 15 से 20 प्रतिशत कमीशन देने का वादा किया गया। इसके बाद इन सभी को साइबर ठगी की ट्रेनिंग दी गई।


Share

Related posts

अजीत पवार विमान हादसा: व्यवस्था की ‘लापरवाही’ या प्रशासनिक चूक? AAIB रिपोर्ट का बड़ा खुलासा

samacharprahari

यूबीटी ने की जल्द सुनवाई की मांग- सीजेआई बोले, यहां आकर बैठिए, जान बचा कर भागेंगे

samacharprahari

कांग्रेस के ‘संकटमोचक’ के 15 ठिकानों पर सीबीआई का छापा, 50 लाख रुपये बरामद

samacharprahari

बांद्रा में सिलेंडर ब्लास्ट से तीन मंजिला चॉल ढही, 12 घायल, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

samacharprahari

गौतम अडानी ने पुराने दिन याद करते हुए कहा, ’16 साल की उम्र में छोड़ा स्कूल… पता नहीं था क्या करूंगा?’

samacharprahari

टी10 क्रिकेट लीग: 9 गेंद में फिफ्टी, दिल्ली बुल्स ने मराठा अरेबियंस को हराया

samacharprahari