ताज़ा खबर
Otherमूवीराज्य

पुलिस के सामने पेश न होने पर कंगना और उनकी बहन को मिला दूसरा नोटिस

Share

मुंबई। मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को अपनी टिप्पणियों के जरिये विभिन समुदायों के बीच कथित तौर पर वैमनस्य को बढ़ावा देने के मामले में बयान दर्ज कराने के लिए दूसरा नोटिस जारी किया है। इसके पहले बांद्रा पुलिस ने इस मामले में अभिनेत्री और उनकी बहन को बयान दर्ज कराने के लिए 21 अक्टूबर को पहला नोटिस जारी किया था। लेकिन दोनों अपना बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची।

मुंबई पुलिस की नोटिस का जवाब कंगना के वकील ने भेजा था, जिसमें कहा गया था कि कंगना फिलहाल हिमाचल प्रदेश में हैं और अपने चचेरे भाई की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। बांद्रा पुलिस ने अब दोनों को इस मामले में अपने बयान दर्ज कराने के लिए 10 नवंबर को पुलिस स्टेशन में मौजूद रहने के लिए दूसरा नोटिस भेजा है।

बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने पिछले महीने बॉलीवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर और फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सैयद की शिकायत पर पुलिस को जांच करने के आदेश दिए थे। यह शिकायत कंगना और उनकी बहन के कथित बयानों को लेकर की गई थी। बांद्रा पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ भादंवि की धारा 153-ए (विभिन्न धर्मों के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना), 295-ए (धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य जानबूझकर करना), 124-ए (राजद्रोह), 34 (साझा इरादे) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।


Share

Related posts

रिलायंस रिटेल में सिल्‍वर लेक करेगी 7500 करोड़ का निवेश

samacharprahari

Pakistan Blast Update: शिया मस्जिद में धमाके से दहला इस्लामाबाद, 69 लोगों की मौत; 169 से ज्यादा घायल

samacharprahari

देश को 1991, 2004 की तरह आर्थिक सुधार की जरूरत-चिदंबरम

Prem Chand

महिला को परेशान करने के आरोप को लेकर मंत्री जयकुमार गोरे से विपक्षी दलों ने मांगा इस्तीफा

Prem Chand

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिपल्व देब ने पद से दिया इस्तीफा

Prem Chand

एमएलए अयोग्यता मामले में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को फिर मिली मोहलत

samacharprahari