ताज़ा खबर
Otherराज्य

पालघर लिंचिंग मामले के 25 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

Share

मुंबई। पालघर सत्र अदालत ने पालघर हत्याकांड के 25 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अप्रैल महीने में पालघर जिले के एक गांव में दो साधुओं और उनके चालक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने तकनीकी आधार पर जमानत याचिका दायर की थी, जिसे पालघर जिले में एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दिया।
विशेष लोक अभियोजक सतीश मनशिंदे ने अदालत के समक्ष 25 आरोपियों के खिलाफ ”कई सुबूत” होने की दलील दी और उनकी जमानत याचिका का विरोध किया। अभियोजन ने कहा था कि आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच से उनके मौका-ए-वारदात पर होने का खुलासा हुआ है।
बता दें कि कोरोना वायरस के कारण देश भर में लॉकडाउन लागू किया गया था। उसी दौरान 16 अप्रैल को सूरत जा रहे दो साधुओं और उनके चालक की पालघर जिले के गढ़चिंचले गांव में भीड़ ने चोर होने के संदेह होने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। गांव के आसपास बच्चा चोरी होने की अफवाह के बाद भीड़ हिंसक हो गई थी। इस मामले में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की जांच महाराष्ट्र पुलिस की सीआईडी कर रही है।


Share

Related posts

हाई कोर्ट पहुंचे एल्गार मामले के आरोपी गाडलिंग

Prem Chand

श्रीलंका के बंदरगाह पर पहुंचेगा चीनी लड़ाकू पोत, पाकिस्तानी पोत भी पहुंचा

samacharprahari

अमेरिका का सबसे खतरनाक परमाणु बमवर्षक विमान बी-21 ने भरी पहली उड़ान

samacharprahari

महारेरा ने 20,000 रियल एस्टेट ब्रोकर का पंजीकरण किया निलंबित

Prem Chand

नोटबुक के पन्नों में 400000 डॉलर, दुबई जा रही 3 छात्राओं की कलाकारी देखकर चौंक गए कस्टम अफसर

samacharprahari

कोविड-19 सेवर्ष 2021 तक 4.7 करोड़ महिलाओं पर पड़ेगी गरीबी की मार : संरा

samacharprahari