ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

नीतीश ने आरजेडी के साथ गठबंधन को ‘गलती’ बताया

Share

मुख्यमंत्री बोले, उनसे दो बार चूक हुई, लेकिन अब नहीं होगी

डिजिटल न्यूज डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ अतीत में रहे अपने गठबंधन को ‘गलती’ बताते हुए शुक्रवार को कहा कि यह चूक उनसे दो बार हुई है, लेकिन अब और नहीं होगी। जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने यह टिप्पणी एक कार्यक्रम में की, जहां मंच पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी मौजूद थे।
इस दौरान नीतीश ने बीजेपी के साथ अपने संबंधों की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि हमारे संबंध 1990 के दशक से हैं। बिहार में जितना अच्छा काम हुआ है, हमारे नेतृत्व में हुआ है।

नीतीश की पार्टी का नाम पहले समता पार्टी था। उन्होंने आरजेडी का नाम लिए बिना कहा कि मुझसे पहले जो लोग सत्ता में थे, उन्होंने कुछ नहीं किया।


Share

Related posts

टीआरपी प्रकरण: बार्क के पूर्व सीईओ की जमानत अर्जी पर सुनवाई स्थगित

Girish Chandra

यूनियन बैंक ने आईटी इंटिग्रेशन पूरा किया

samacharprahari

रक्तदान शिविर में जुटाएंगे 5000 युनिट ब्लड

Prem Chand

एसटीटी बम से शेयर बाजार धराशायी

samacharprahari

मुख्यमंत्री उद्धव का बड़ा फैसला- आरे मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट रद्द

Prem Chand

भड़काऊ भाषणों पर ‘सिलेक्टिव न्याय’: कब रुकेगा दोहरापन?

samacharprahari