ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

नामांकन के बाद फडणवीस ने कहा- महायुति की 278 सीटों पर उम्मीदवार तय

Share

-20 नवंबर को विधानसभा के चुनाव, महायुति में 10 सीटों पर फैसला जल्द, विपक्ष को जनता सिखाएगी सबक

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई/नागपुर। उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले एक रैली में उन्होंने कहा कि महायुति सरकार का काम खुद ही बोलता है। लाडकी बहिन योजना और उसके लाभार्थी ही विपक्ष को हराने के लिए काफी हैं।
फडणवीस ने कहा कि 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महायुति ने राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 278 सीटों की उम्मीदवारी को अंतिम रूप दे दिया है। बाकी की 10 सीटों पर भी कुछ दिनों में फैसला कर लिया जाएगा।
बता दें कि महायुति में बीजेपी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल है। अब तक बीजेपी ने 99, शिवसेना ने 40 और एनसीपी ने 38 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।


Share

Related posts

कोविड 19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 61 फीसदी

samacharprahari

चोरी की गाड़ियों का कलेक्शन देख पुलिस भी चकराई

samacharprahari

BHU में छात्र से कुकर्म की कोशिश, हॉस्टल में बंधक बनाकर मारपीट, आरोपी स्टूडेंट पर FIR

samacharprahari

मेगा कैबिनेट विस्तार: 43 मंत्रियों ने ली शपथ, 12 ने दिया इस्तीफा

samacharprahari

भारत में कोरोना के 24 घंटे में 3545 नए मामले, 27 लोगों की मौत

Prem Chand

यूपी में जमीन माफिया का आतंक

samacharprahari