ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

नदी में डूबने से दो संदिग्ध आतंकियों की मौत

Share

आतंकियों के पास से गोला बारूद व हथियार बरामद

श्रीनगर। कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में एलओसी के नजदीक नाले से दो शव बरामद हुए हैं। इनके पास से गोला-बारूद भी बरामद हुआ है, जिससे यह साफ हो गया है कि ये आतंकी थे। ये आतंकी घुसपैठ करके इस तरफ दाखिल हुए थे लेकिन तेज बहाव की वजह से दोनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है।

आधार कार्ड से एक आतंकी की पहचान हुई
सूत्रों ने बताया कि पुलिस के जवानों ने बांदीपोरा के गुरेज इलाके में गश्त के दौरान मलंगहाम क्षेत्र के नजदीक नदी में दो शवों को देखा। इसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया। उनके पास से चार एके मैगजीन, 116 राउंड, एक हथगोला और अन्य सामान बरामद हुआ है। शवों की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। एक शव की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिससे उसकी पहचान समीर अहमद बट निवासी पुलवामा के रूप में हुई है। दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसके परिवारवालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

डूब गए दोनों संदिग्ध आतंकी
माना जा रहा है कि दोनों आतंकी सीमा पार से इस तरफ घुसपैठ करके आए थे। पिछले दिनों बारिश के कारण एलओसी के पास नालों में काफी पानी आ गया था। इस दौरान यह आतंकी घुसपैठ करके इस तरफ दाखिल हो गए। हालांकि, ये तेज बहाव में फंस गए जिसकी वजह से डूबने से इनकी मौत हो गई। बांदीपोरा के एसएसपी राहुल मलिक ने कहा कि शवों की पहचान पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद ही सब साफ हो पाएगा।’

 


Share

Related posts

‘सूट-बूट’ वालों की तिजोरी भर रही एथेनॉल नीति; चीनी-शराब मिलों को बंपर मुनाफा, जनता को सिर्फ महंगाई!

samacharprahari

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री का दावा, ‘भारत हमसे माफ़ी मांगेगा’

samacharprahari

घरेलू विवाद में बेटे ने की मां की हत्या, मिली उम्रकैद

Prem Chand

मोगादिशु हवाई अड्डे के बाहर भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत

Prem Chand

जियो इम्पैक्ट: 4 साल में 40 करोड़ ग्राहक जुड़े

samacharprahari

महिला रोजगार में 34 पर्सेंट की गिरावट

samacharprahari