ताज़ा खबर
OtherTop 10राज्य

नंदूरबार में गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग

Share

मुंबई। महाराष्ट्र के नंदूरबार स्टेशन के पास गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस (ट्रेन क्रमांक 12993) के पेंट्री कार में शनिवार सुबह लगभग 10.30 बजे अचानक आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और रेलवे अधिकारियों की मदद से कोच को अलग किया गया। लगभग 3 घंटे के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

सभी यात्री सुरक्षित
वेस्टर्न रेलवे के मुताबिक, गांधीधाम से पुरी जा रही ट्रेन संख्या 12993 के पेंट्री कार में सुबह 10:30 बजे आग लग गई। इस ट्रेन में कुल 22 कोच थे, जिसमें 13वां कोच पेंट्री कार था।

रेल मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के हताहत होने की भी कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच कराए जाने की बात कही गई है।


Share

Related posts

एनआईए ने रियाज काजी को किया गिरफ्तार

samacharprahari

रूस बोला- यूक्रेन में ‘सैन्य ऑपरेशन’ पर निष्पक्ष जानकारी दे भारतीय मीडिया

Amit Kumar

वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Prem Chand

जुलाई में आएंगे एसएससी बोर्ड के नतीजे

samacharprahari

कोलकाता बिल्डिंग हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत

samacharprahari

पूर्व सांसदों की 1,723 करोड़ रुपये की राशि खर्च नहीं हुई

Prem Chand