ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

दो मंत्रियों के इस्तीफे से सरकार विधायिका का सामना करने से बच रही है: फडणवीस

Share

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानमंडल का मॉनसून सत्र सिर्फ दो दिन के लिए आयोजित करने करने के मुद्दे पर रविवार को महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष का सामना नहीं करना चाहती है, क्योंकि कुछ मंत्रियों पर ‘उगाही’ के आरोप लगे हैं। इसकी वजह से सरकार को ‘बचाव की मुद्रा’ में आना पड़ा है।
विपक्ष के नेता ने कोविड-19 महामारी का बहाना बनाकर विधानमंडल का सत्र पांच और छह जुलाई को सिर्फ दो दिन के लिए आहूत करने पर सरकार पर लोकतंत्र का मज़ाक बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों पर उगाही के आरोप लगे हैं, जिस वजह से यह सरकार विधायिका का सामना करने से बच रही है। लेकिन हम सरकार का असली चेहरा बेनकाब करेंगे। अगर हमें सदन के पटल पर मुद्दों को उठाने की अनुमति नहीं दी गई तो हम उन्हें जनता के मंच पर उठाएंगे।


Share

Related posts

एटीएस ने सात किलोग्राम यूरेनियम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

Prem Chand

आणंद में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का पुल गिरा, कई मजदूर दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

samacharprahari

सरकार को क्रिप्टोकरेंसी को लेकर चिंताओं से अवगत कराया है

Prem Chand

EWS आरक्षण पर 13 सितंबर को होगी सुनवाई

samacharprahari

गढ़चिरौली में नक्सलियों का पुलिस पर हमला

Prem Chand

झेलम नदी में एक नाव पलटने से 6 बच्चों की मौत 10 लोग लापता

samacharprahari