ताज़ा खबर
OtherTop 10दुनिया

दक्षिण ताइवान की एक इमारत में आग लगने से 46 लोगों की मौत

Share

ताइपे। दक्षिणी ताइवान में 13 मंजिला एक आवासीय इमारत में गुरुवार को आग लग जाने से 46 लोगों की मौत हो गई और करीब 41 अन्य झुलस गए। काऊशुंग शहर के दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग तड़के करीब तीन बजे लगी। आग बेहद ‘भीषण’ थी, जिससे इमारत की कई मंजिलें जलकर खाक हो गईं।
ताइवान के अधिकारियों ने बताया कि आग की इस घटना में 46 लोगों की मौत हो गई है और करीब 41 अन्य झुलस गए। दमकल विभाग के प्रमुख ली चिंग-सिउ ने बताया कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 55 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 14 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, इमारत 40 साल पुरानी थी, जिसकी निचली मंजिल पर दुकानें थी और ऊपर अपार्टमेंट थे।


Share

Related posts

वायुसेना सदैव अलर्ट मोड पर है: रक्षा मंत्री

samacharprahari

ब्लड चढ़ाने के बाद 14 बच्चों को हुआ हेपेटाइटिस और HIV

samacharprahari

क्रिप्टोकरेंसी पर जल्द से जल्द फैसला लेने के मूड में है सरकार!

Amit Kumar

लेटलतीफ कर्मचारियों की खैर नहीं, होगी कार्रवाई

samacharprahari

पुलिस अधिकारी ने मनाया अपराधी का जन्मदिन

Vinay

कोरोना की दूसरी लहर ने बढ़ाई राज्य में ऑक्सीजन की खपत

samacharprahari