ताज़ा खबर
OtherTop 10भारतराज्य

क्रेन गिरने से 10 मजदूरों की मौत

Share

विशाखापट्नम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्नम में स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक विशालकाय क्रेन गिरने से लगभग 10 मजदूरों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, नया क्रेन लगाने के बाद उसका टेस्ट किया जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। डीसीपी सुरेश बाबू ने मामले की पुष्टि की है। हादसे का विडियो भी सामने आया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी क्रेन के पास कुल 18 मजदूर काम कर रहे थे। लोडिंग वर्क के दौरान वहां काम कर रहे मजदूर क्रेन की चपेट में आ गए। क्रेन गिरने से 10 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कई मजदूरों की हालत गंभीर है। घायल मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
पुलिस और रेस्क्यू फोर्स मौके पर पहुंच गई है। हालांकि डीसीपी सुरेश बाबू ने बताया कि घटना में 10 की मौत हो गई है और 1 घायल है। मंत्री अवंति श्रीनिवास ने घटना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कारगर कदम उठाने के आदेश दिए हैं।


Share

Related posts

आरक्षण को लेकर समुदायों के बीच फूट चिंताजनक है : पवार

Prem Chand

नहर में पानी नहीं आने से किसान परेशान

Prem Chand

TTE ने मांगा टिकट तो UP पुलिसकर्मी बोले- लदवा दूंगा मुकदमा, पर्ची काटकर रेलमंत्री नहीं बनोगे

samacharprahari

एल एंड टी ने इलेक्ट्रिकल एंड ऑटोमेशन बिजनेस में विनिवेश किया

samacharprahari

यूपी सचिवालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा

samacharprahari

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया पद से इस्तीफ़ा

samacharprahari