डिजिटल न्यूज डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में ब्याज पर उधार लेना एक व्यापारी को महंगा पड़ गया। उसने ब्याजखोरों से पैसे उधार लिए थे। अब वे व्यापारी को धमकी दे रहे हैं कि पैसे वापस नहीं किए तो उसकी किडनी निकालकर बेच दिया जाएगा। कारोबारी ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। यह मामला सेटेलाइट थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि वैलनेस हब नाम से स्पा एंड मसाज पार्लर चलाने वाले व्यापारी राजूभाई ने अपने कारोबार को बढ़ाने और नई ब्रांच खोलने के लिए अपने मित्र हार्दिक त्रिपाठी के जरिए राजसिंह चावड़ा के पास से 10% ब्याज दर पर 55 लाख रुपये लिए थे। इसके अलावा उसने मनोज खत्री से 45 लाख रुपये, कमलेश पटेल और हार्दिक त्रिपाठी से भी 65 लाख रुपये लिए थे।
कुछ महीने तक व्यापारी ने ब्याज की रकम समय पर लौटा दिया, लेकिन बीच में कुछ आर्थिक कारणों से वह पैसा लौटा नहीं पा रहा था। इसके बाद ब्याजखोरों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। उसकी किडनी निकालने की धमकी दी। उसकी पत्नी की कार भी उठा ले गए। धमकियों से तंग आकर व्यापारी ने पुलिस के पास पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जाच शुरू की है।
