ताज़ा खबर
Other

जूनियर महिला वर्ल्ड कप : भारत साउथ कोरिया को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा 

Share

नई दिल्ली, 8 अप्रैल 2022 । भारत ने शुक्रवार को यहां नॉर्थ वेस्ट यूनिवर्सिटी के मैदान में दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। एक टीम के रूप में खेलते हुए और क्वार्टरफाइनल संघर्ष के दौरान अपनी संरचना को बनाए रखते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने दो बार की चैंपियन कोरिया पर हावी रही, जिन्होंने रक्षा में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन भारतीय डिफेंस पर काबू पाने में असमर्थ रहे। मुमताज खान (10वें मिनट), लालरिंदिकी (14वें मिनट) और संगीता कुमारी ने भारत के लिए गोल किए, जो अब तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगी। यह दूसरी बार है, जब भारत एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंचा है। 2013 के सीजन में भारत कांस्य पदक के लिए अंतिम-4 में पहुंच गया था। भारत ने अच्छी शुरूआत की और पहले क्वार्टर में मुमताज खान के माध्यम से दो बार गोल किया, जिन्होंने 10वें मिनट में पेनल्टी कार्नर के माध्यम से गोल किया और फारवर्ड लालरिंडिकी ने 14वें मिनट में गोल दाग कर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। हालाकि, संगीता ने गोलकर भारत को कोरिया पर 3-0 से जीत दिलाई।


Share

Related posts

अहमदनगर एमआईडीसी का एक अधिकारी घूस लेते पकड़ाया

samacharprahari

कांग्रेस को झटका देने की तैयारी में सत्ता पक्ष

samacharprahari

अंतरिक्ष में इतिहास रचने को तैयार गगनयान

samacharprahari

परमबीर सिंह केंद्रीय एजेंसियों के दबाब में हो सकते हैं : कांग्रेस

samacharprahari

स्टेशन मास्टर से झगड़े के बाद गेटमैन ने रोक दी ट्रेन

Prem Chand

बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश सीनियर सिटीजन एक्ट में ‘बच्चों’ की श्रेणी में ‘बहू’ नहीं

Prem Chand