ताज़ा खबर
क्राइम

जुआ गिरोह का सरगना अबू धाबी में गिरफ्तार

Share

अहमदाबाद, १ सितंबर २०२४। सीबीआई, गुजरात पुलिस और इंटरपोल एनसीबी ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में जुआ गिरोह के एक कथित सरगना को रविवार को पकड़कर वापस गुजरात ले आए हैं। यह गिरोह 2,273 करोड़ रुपये से अधिक के रैकेट में शामिल है।

सीबीआई ने एक बयान में बताया कि गुजरात पुलिस द्वारा आपराधिक विश्वास भंग, धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षडयंत्र, सबूतों को गायब करने तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून और जुआ रोकथाम कानून के तहत अपराधों में वांछित आरोपी दीपक कुमार धीरजलाल ठक्कर के खिलाफ एक रेड नोटिस जारी किया गया था। अंतरराष्ट्रीय जुआ गिरोह संचालित करने के आरोप में अहमदाबाद के माधवपुरा पुलिस स्टेशन में 25 मार्च 2023 को ठक्कर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है।


Share

Related posts

100 करोड़ का पोंजी स्कीम घोटाला: एक्टर प्रकाश राज को ED का समन

samacharprahari

10 करोड़ का लोन ऑफर्स और डुबा दिए 65 लाख

samacharprahari

पहलगाम अटैक के बाद आतंकियों से मुठभेड़, टॉप लश्कर कमांडर अल्ताफ लाली ढेर

samacharprahari

अहमदनगर एमआईडीसी का एक अधिकारी घूस लेते पकड़ाया

samacharprahari

लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो में रेडियो एक्टिव मटेरियल लीक

samacharprahari

जालसाज ने ATM कार्ड की डिलीवरी से उड़ाए 11 लाख रुपये!

Prem Chand