ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10टेकताज़ा खबरदुनियाभारत

जापान-दक्षिण कोरिया संग शुरू किया युद्धाभ्यास

Share

उत्तर कोरिया के चौथे मिसाइल परीक्षण से अमेरिका की उड़ी नींद
टोक्यो। उत्तर कोरिया ने शनिवार को फिर से मिसाइल परीक्षण किया, जिसने अमेरिका की नींद उड़ा दी है। आनन-फानन में अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े ने जापान सागर में दक्षिण कोरिया और जापान की नौसेनाओं के साथ महा युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है।
इस युद्धाभ्यास में अमेरिकी नौसेना की परमाणु शक्ति संचालित पनडुब्बियों, यूएसएस रोनाल्ड रीगन एयरक्राफ्ट कैरियर के अलावा जापान और दक्षिण कोरिया के कई विध्वंसक और क्रूजर हिस्सा ले रहे हैं।
इस युद्धाभ्यास में एंटी सबमरीन वॉरफेयर, एंटी माइन वॉरफेयर के अलावा, मिसाइल हमले को डिटेक्ट करने और जवाबी कार्रवाई की ट्रेनिंग ली जाएगी। साल 2017 के बाद यह पहला मौका है, जब जापान सागर में तीनों देशों की नौसेनाएं एक एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ युद्धाभ्यास कर रही हैं।
उत्तर कोरिया ने एक हफ्ते में चौथी बार किया परीक्षण
उत्तर कोरिया ने शनिवार को कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। यह चौथी बार है, जब उत्तर कोरिया ने किसी मिसाइल का परीक्षण किया है। इस मिसाइल परीक्षण पर पड़ोसी दक्षिण कोरिया समेत अमेरिका और जापान ने कड़ी प्रतिक्रिय दी है।
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक योल ने उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रम की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उत्तर कोरिया की परमाणु हथियारों की सनक इस क्षेत्र में तनाव पैदा कर रही है।

 यूएसएस रोनाल्ड रीगन भी पहुंचा 

अमेरिका के सुपरकैरियर्स में यूएसएस रोनाल्ड रीगन काफी शक्तिशाली है। परमाणु ऊर्जा की शक्ति से लैस इस एयरक्राफ्ट कैरियर को अमेरिकी नौसेना में 12 जुलाई 2003 को कमीशन किया गया था। जापान का योकोसुका नेवल बेस इस एयरक्राफ्ट कैरियर का होमबेस है। यह कैरियर स्टाइक ग्रुप 11 का अंग है। 332 मीटर लंबे इस एयरक्राफ्ट कैरियर पर 90 लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टरों के अलावा 3000 के आसपास नौसैनिक तैनात होते हैं।


Share

Related posts

ये जो खबरें हैं ना…. 8

samacharprahari

सुल्तानपुर में 30 लाख की लूट

samacharprahari

अगले पांच वर्षों तक 80 करोड़ जनता को मिलेगा फ्री राशनः प्रधानमंत्री

samacharprahari

गुंडा एक्ट से जुड़े मामले में यूपी सरकार पर 20 हजार का जुर्माना

samacharprahari

टेनिस स्पर्धा के बाद एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

samacharprahari

रिलायंस जियो में चीनी उपकरणों का उपयोग नहीं: पोम्पियो

samacharprahari