ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

जम्मू कश्मीरः गोलीबारी में 4 नागरिकों की मौत, 2 जवान शहीद

Share

एलओसी के पास तीन सेक्टरों में पाकिस्तान ने की गोलीबारी

श्रीनगर। त्योहार के मौके पर पाकिस्तान ने शुक्रवार को एलओसी के पास अलग-अलग इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया। गोलीबारी में 2 जवान शहीद हो गए, जबकि 4 नागरिकों की भी मौत हुई है। एलओसी के पास कुपवाड़ा के केरन, बारामूला के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई। भारतीय सेना फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

भारतीय सेना के अनुसार, बारामूला और पुंछ जिले के सवजियान में पाकिस्तान की तरफ से युद्धविराम का उल्लंघन किया गया। इस फायरिंग में घायल बीएसएफ के जवान राकेश डोभाल शहीद हो गए हैं। वह उत्तराखंड के ऋषिकेश में रहते थे। वह बीएसएफ आर्टी रेजिमेंट में कॉन्स्टेबल पद पर तैनात थे। जम्मू-कश्मीर के कमलकोट सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ फायरिंग में 4 नागरिकों की मौत हो गई। उरी के कमलकोट के अलावा बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर और कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन हुआ।

संदिग्ध घुसपैठ को नाकाम किया गया
श्रीनगर के रक्षा प्रवक्ता राजेश कालिया ने बताया, ‘शुक्रवार सुबह एलओसी के पास केरन सेक्टर स्थित अग्रिम चौकियों पर संदिग्ध गतिविधि देखी गई। सैन्य टुकड़ियों ने संदिग्ध घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। घुसपैठ की कोशिश नाकाम होते ही पाकिस्तान ने बिना किसी कारण फायरिंग शुरू कर दी। केरन सेक्टर पर मोर्टार दागे गए।

दूसरी बार घुसपैठ की कोशिश नाकाम
एक सप्ताह के अंदर घुसपैठ की यह दूसरी कोशिश को नाकाम किया गया है। इससे पहले 7-8 नवंबर की रात को माछिल सेक्टर में घुसपैठ को नाकाम किया गया था। इस दौरान तीन आतंकी भी मार गिराए गए। ऑपरेशन के दौरान कैप्टन और एक बीएसएफ जवान समेत तीन सैनिक शहीद हो गए थे।


Share

Related posts

महाराष्ट्र में सेना की 1010.3 एकड़ भूमि पर हुआ है अवैध कब्जा

Prem Chand

वीवो मामले में आरोपियों की हिरासत बढ़ाई गई

Prem Chand

इंडोनेशिया सरकार की निर्यात नीति में बदलाव से बढ़े खाद्य तेलों के दाम

Vinay

गोल्डन वीजा रूट धनकुबेरों पर मेहरबान

Prem Chand

UP के प्राइमरी स्कूलों में भोजपुरी, अवधी भाषा में होगी पढ़ाई

Prem Chand

ओबीसी आरक्षण को लेकर राज्यों के पाले में गेंद

samacharprahari