ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

जब देवेंद्र फडणवीस ने समझाया- महाराष्ट्र में ईडी की सरकार है

Share

मुंबई। महाराष्‍ट्र विधानसभा में एकनाथ श‍िंदे की सरकार ने सोमवार को विश्‍वास मत हासिल कर लिया। इसके बाद डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडवणीस ने सभी विधायकों का आभार व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा क‍ि राज्‍य में अब ईडी की सरकार है।

बता दें कि दो दिन के विशेष सत्र के पहले दिन जब महाराष्‍ट्र विधानसभा अध्‍यक्ष पद के लिए वोट डाले जा रहे थे, तब कुछ सदस्‍यों ने सदन में ईडी-ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की सरकार के नारे लगाये थे। इस पर फडणवीस दिलचस्प अंदाज में जवाब दे रहे थे।
विधानसभा में अपने संबोधन में फडणवीस ने कहा क‍ि यह बात ब‍िल्‍कुल सच है क‍ि महाराष्‍ट्र में ईडी की सरकार बनी है। इसमें ई का मतलब एकनाथ शिंदे और डी का मतलब देवेंद्र फडणवीस है। उन्होंने यह भी कहा क‍ि मेरी बात का कई लोगों ने मजाक उड़ाया था, लेकिन आज वापस आ गया हूं और एकनाथ शिंदे को भी अपने साथ लाया हूं। उन लोगों से बदला नहीं लूंगा, जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया।


Share

Related posts

नोएडा अथॉरिटी में 2313 करोड़ का घोटाला !  ऑडिटर्स ने अफसरों से मांगा जवाब

samacharprahari

हमारा रोल बदला है, दिशा, गति और तालमेल वही रहेगा: सीएम फडणवीस

Prem Chand

ऑनलाइन लर्निंग जारी रखेंगे छात्र : ब्रेनली

samacharprahari

पहलगाम हमला: एक महीने बाद भी आतंकियों की तलाश जारी, एनआईए की जांच तेज

samacharprahari

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व पुलिस आयुक्त को तलब किया

samacharprahari

सिर्फ़ 10 साल में 12 लाख करोड़ का कर्ज़ बट्टे खाते में: सरकार ने संसद में दी जानकारी

samacharprahari